Top Picks:बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24800 के पार निकला है। बैंक निफ्टी करीब 250 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे है। इस बीच केमिकल शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आइसोप्रोपिल अल्कोहल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की सिफारिश से दीपक नाइट्राइट 3% चढ़ा है। साथ ही UPL, PI, टाटा केमिकल और GNFC में 2 से 3% की तेजी आई है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Nestle India: प्रकाश गाबा Nestle India के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1590 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2590/2600 रुपये से ज्यादा का टारगेट देखने को मिलेगा।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद
Titan (Fut)- राजेश सातपुते ने Titan पर 3620/3660 रुपये से ज्यादा के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह दी है। उन्होंने कहा इस स्टॉक में 3540 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
MANAS JAISWAL.com के मानस जायसवाल की पसंद
Deepak Nitrite: मानस Deepak Nitrite पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2919 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3025 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
रचना वैद्य के पसंदीदा शेयर
Apollo Hospitals (Fut)- रचना वैद्य ने Apollo Hospitals पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 6850/6900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Varun Beverages- अमरीश बलिगा ने वरुण ब्रेवरीज पर खरीदारी की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 1815 रुपये का टारगेट दिया है।
ITC- अमित सेठ ITC पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 498 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 515/520 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद
United Spirits- आशीष बहेती United Spirits पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1410 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1460 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।