Get App

Top Stock Picks : डिफेंस और सीडीएमओ स्पेस में नजर आ रहे निवेश के मौके, इन शेयरों में लांग टर्म में मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Top Stock Picks :JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इस समय डिफेंस की थीम काफी अच्छी दिख रही है। इस सेक्टर को स्वदेशीकरण का फायदा मिलेगा। प्राइवेट कंपनियों के डिफेंस सेक्टर में कदम रखने से इस सेक्टर को नई ताकत मिलेगी। आगे हमें ड्रोन और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनियों में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 12:29 PM
Top Stock Picks : डिफेंस और सीडीएमओ स्पेस में नजर आ रहे निवेश के मौके, इन शेयरों में लांग टर्म में मिल सकता है अच्छा रिटर्न
Top Stock Picks : आशीष चतुरमोहता को सीडीएमओ स्पेस में भी निवेश के काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से इस स्पेस पर लगातार बुलिश बने हुए हैं

Top Stock Picks : अच्छी ओपनिंग के बाद ऊपरी स्तरों से बुल्स का जोश कुछ ठंडा पड़ा है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी ने करीब 100 प्वाइंट गवाएं है।हालांकि अब भी यह करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 23350 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी ने भी 56000 की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक ज्यादा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA 4% फिसला है। रियल्टी और डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा रफ्तार देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही बैंकिंग,ऑटो,NBFCs,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स में भी तेजी है। सभी इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं।

डिफेंस की थीम काफी अच्छी

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इस समय डिफेंस की थीम काफी अच्छी दिख रही है। इस सेक्टर को स्वदेशीकरण का फायदा मिलेगा। प्राइवेट कंपनियों के डिफेंस सेक्टर में कदम रखने से इस सेक्टर को नई ताकत मिलेगी। आगे हमें ड्रोन और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनियों में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। अब बाजार की झुकाव पीएसयू डिफेंस कंपनियों की तरफ से हट पर प्राइवेट डिफेंस कंपनियों की ओर हो रहा है। ऐसे में हमें आगे सोलार इंडस्ट्रीज, डेटा पैटर्न,अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, पारस डिफेंस और सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों में अच्छी तेजी आने की उम्मीद दिख रही है। इन कंपनियों में बहुत अच्छा ट्रेंड उभरकर आता दिख सकता है। इस कंपनियों का ऑर्डर बुक मोमेंटम काफी स्ट्रांग रह सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें