Top Technical Picks : कच्चे तेल में उछाल और रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी से सोमवार को बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 315 प्वाइंट फिसलकर 23300 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट से ज्यादा नीचे दिख रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज तेज गिरावट है। दूसरी ओर फीयर इंड़ेक्स INDIA VIX 5% से ज्यादा चढ़कर 20 के करीब पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
कंज्यूमर ड्यूरेबल और डिफेंस में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। दोनों इंडेक्स 2.5 से 3.5 फीसदी फिसले है। साथ ही रियल्टी, सरकारी बैंक और PSE इंडेक्स भी 2% से ज्यादा गिरे है। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी है। ऐसे में सवाल है कि इस माहौल में भी आज कहां से आ रही है उम्मीद की किरण?
सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के पसंदीदा शेयर
निफ्टी एमएनसी/निफ्टी रेशियो चार्ट
निफ्टी एमएनसी रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। NIFTY MNC इंडेक्स के शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनमें मंथली रेश्यो चार्ट पर 27 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। निफ्टी एमएनसी इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।
ABBOTT INDIA: MNC में सबसे मजबूत
ABBOTT INDIA रिलेटिव स्ट्रेंथ,मल्टी टाइम फ्रेम पर MNC इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। शेयर 20 WEMA के पार निकलने में कामयाब रहा है। करीब 9 महीने बाद शेयर 20 WEMA के ऊपर बंद हुआ है। इसमें करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है।
UNITED SPIRITS: शानदार ब्रेकआउट
UNITED SPIRITS शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर MNC इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। शुक्रवार को शेयर में शानदार ब्रेकआउट नजर आया। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA पार हुआ। 100 DMA और 200 DMA बेहद करीब है। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिन की शॉर्ट कवरिंग के बाद जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।
3 दिनों से ITC में तेजी का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। स्टॉक 10 DEMA और 20 DEMA के ऊपर टिका है। 3 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। वायदा में 3 दिनों से शॉर्ट कवरिंग हुई है।
यह शेयर चार्ट पर कमजोर लग रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बन रहा है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। वायदा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई है।
KFIN TECH: लोअर हाईज, लोअर लोज
शेयर चार्ट पर काफी कमजोर दिख रहा है। 6 दिनों से इसमें LOWER HIGHs, LOWER LOWs बन रहे हैं। 20 DEMA और 50 DEMA के रजिस्टेंस से बिकवाली आई है। इसके भाव 15 महीने के निचले स्तर पर हैं। शेयर में दोगुने से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है।
वायदा में 6 दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
LIC HOUSING: MAKE OR BREAK
यह शेयर चार्ट पर कमजोर हो रहा है। शेयर 200 DMA के MAKE OR BREAK स्तर पर है। शेयर 20 DEMA के भी नीचे आया है। वायदा में पिछले 4 में से तीन दिन लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।