Get App

Top Technical Picks: कमजोर बाजार में भी करनी है कमाई तो शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों से न चूके नजर

Top Technical Picks: निफ्टी एमएनसी रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। NIFTY MNC इंडेक्स के शेयर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ABBOTT INDIA रिलेटिव स्ट्रेंथ,मल्टी टाइम फ्रेम पर MNC इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 18, 2026 पर 11:31 AM
Top Technical Picks: कमजोर बाजार में भी करनी है कमाई तो शानदार टेक्निकल सेटअप वाले इन शेयरों से न चूके नजर
Top Technical Picks : 3 दिनों से ITC में तेजी का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। स्टॉक 10 DEMA और 20 DEMA के ऊपर टिका है

Top Technical Picks : कच्चे तेल में उछाल और रुपये में रिकॉर्ड कमजोरी से सोमवार को बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 315 प्वाइंट फिसलकर 23300 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 900 प्वाइंट से ज्यादा नीचे दिख रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज तेज गिरावट है। दूसरी ओर फीयर इंड़ेक्स INDIA VIX 5% से ज्यादा चढ़कर 20 के करीब पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल और डिफेंस में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। दोनों इंडेक्स 2.5 से 3.5 फीसदी फिसले है। साथ ही रियल्टी, सरकारी बैंक और PSE इंडेक्स भी 2% से ज्यादा गिरे है। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी है। ऐसे में सवाल है कि इस माहौल में भी आज कहां से आ रही है उम्मीद की किरण?

सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के पसंदीदा शेयर

निफ्टी एमएनसी/निफ्टी रेशियो चार्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें