Top Trades for Tuesday: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 14 जून को बाजार में तूफानी रफ्तार देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग नजर आई। मिडकैप इंडेक्स लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे। मिडकैप इंडेक्स में लगतारा 8 दिनों की तेजी जारी रही। शुक्रवार को ऑटो, PSE, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। इसके अलावा मेटल और फॉर्मा शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ पर मंगलवार को जोरदार एक्शन दिखने वाले स्टॉक्स बताये गये। बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ऐसे स्टॉक्स में ट्रेडिंग करवाई जिनमें मंगलवार को कमाई हो सकती है। जानते हैं इन स्टॉक्स के नाम-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने भारत फोर्ज के स्टॉक्स में 1729 के लेवल पर खरीदारी की राय दी। उनके मुताबिक इसमें 1785 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं। हालांकि इसमें 1694 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह उन्होंने दी।
www.rajeshsatpute.com का राजेश सातपुते ने इंडियन होटल्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इमसें 609 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। उन्होंने कहा कि इसमें 625 से 630 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने कमिंस के स्टॉक्स में 3828 के लेवल पर खरीदारी की राय दी। उनके मुताबिक इसमें 3900 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं। हालांकि इसमें 3780 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह उन्होंने दी।
JM Financial Services के सोनी पटनायक ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इमसें 3248 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3180 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। उन्होंने कहा कि इसमें 3300 से 3320 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
Angel One की स्नेहा सेठ ने एक्साइड के स्टॉक्स में 546 के लेवल पर खरीदारी की राय दी। उनके मुताबिक इसमें 570 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं। हालांकि इसमें 529 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह उन्होंने दी।
Chola Securities के धर्मेश कांत ने आधार हाउसिंग फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इमसें 420 के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें 460 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)