Top Trading Ideas: तेज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी हल्की खरीदारी के साथ 24600 के ऊपर टिका है। RIL, M&M, टाटा स्टील और ITC सहारा दे रहे हैं। वहीं HDFC बैंक और इंफोसिस दबाव बना रहे हैं। बैंक निफ्टी में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। INDIA VIX करीब 5% चढ़ा। ऑटो शेयरों में आज फर्राटा रफ्तार देखने को मिली। इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा । हीरो मोटो के अलावा, ऑटो शेयरों में आयशर, बजाज ऑटो और TVS मोटर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। साथ ही डिफेंस और मेटल शेयरों में भी अच्छी रौनक नजर आ रही है। वहीं IT और फार्मा में आज हल्का दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार जानकारों ने कुछ शेयरों में दांव लगाने की सलाह दी है जिनमें तगड़ा मुनाफा बन सकता है।
