Get App

Top trading ideas: 3-6 महीने के नजरिए से बाजार में निवेश के अच्छे मौके, ये 18 शेयर लहराएंगे तेजी का परचम - Macquarie

Top picks: लेमन ट्री होटल्स में मैक्वायरी की 210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसमें देश की दूसरी बड़ी होटल कंपनी बनने की क्षमता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 6:03 PM
Top trading ideas: 3-6 महीने के नजरिए से बाजार में निवेश के अच्छे मौके, ये 18 शेयर लहराएंगे तेजी का परचम - Macquarie
Top picks: लेमन ट्री होटल्स में मैक्वायरी की 210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसमें देश की दूसरी बड़ी होटल कंपनी बनने की क्षमता है

ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिली है। बाजार शानदार तेजी के साथ बढ़त पर बंद हुआ है। सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत तेजी के साथ बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में निफ्टी ने आज 23,350 का स्तर छुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। IT, फार्मा, ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली। इस बीच मैक्वायरी (Macquarie) ने अपनी रिपोर्ट में टॉप 18 ट्रेडिंग आइडियाज बताए हैं। मैक्वायरी को कौन से 18 शेयर पसंद है और इसके पीछे की वजह क्या है? आइए इस पर डालते हैं एक नजर।

पहले जान लेते हैं कि क्या है Macquarie की निवेश स्ट्रैटेजी। ब्रोकरेज का कहना है कि 3-6 महीने के नजरिए से बाजार में निवेश के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। मजबूत फंडामेंटल शेयर के साथ कोर पोर्टफोलियो होल्डिंग्स बनाएं। इस समय 3 साल में डबल होने का दम रखने वाले कई मिड-स्मॉलकैप शेयर नजर आ रहे हैं।

Macquarie की टॉप पिक्स

RELIANCE IND: रिलायंस इंडस्ट्रीज में मैक्वायरी की 1,500 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज का मानना है कि रिन्यूएबल एनर्जी के कमीशन पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अगले 6-12 महीने में जियो का डीमर्जर संभव हैं। ये कंपनी के लिए अच्छा फैसला होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें