Top Trading Ideas: 3-4 हफ्तों में ही करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

इस हफ्ते मंथली और वीकली दोनों एफएंडओ एक्सपायारी है। इन दोनों एक्पायरी के मजबूत रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इंडेक्स अपने सपोर्ट से रिबाउंड करता है तो इसको 18700-18900 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में कोई करेक्शन आता है तो 18500-18450 पर निफ्टी के लिए अगले अहम सपोर्ट होंगे

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 1:50 PM
HDFC Life में 600 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 660-700 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    23 जून को बाजार लागतार 4 हफ्तों की अपनी तेजी गंवाता दिखा और 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के बीच सभी अहम सेक्टोरल इंडेक्सों में आई गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया। बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर गया, लेकिन निफ्टी 50 अपने रिकॉर्ड हाई से 1 अंक पीछे रह गया। निफ्टी ने 18650 के साथ-साथ 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 18,631) पर समर्थन लिया है। शुक्रवार को ये 18665 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली स्केल पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। जबकि ऑवरली चार्ट पर डबल टॉप जैसा पैटर्न बना। वहीं, वीकली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर कैंडलस्टिक पैटर्न बना जो मोटे तौर पर नकारात्मक संकेत है।

    इस हफ्ते मंथली और वीकली दोनों एफएंडओ एक्सपायारी है। इन दोनों एक्पायरी के मजबूत रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर इंडेक्स अपने सपोर्ट से रिबाउंड करता है तो इसको 18700-18900 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। अगर आने वाले कारोबारी सत्रों में कोई करेक्शन आता है तो 18500-18450 पर निफ्टी के लिए अगले अहम सपोर्ट होंगे।

    डिफाइंडज के फाउंडर प्रशांत शाह ने कहा, "मेरा अनुभव बताता है कि मजबूत तेजी वाले बाजार में पहला मंदी का संकेत अक्सर मंदी का जाल साबित होता है। यह संभव है कि तेजी की बहाली के पहले कुछ करेक्शन या कंसोलीडेशन हो।"


    एंजेल वन के ओशो कृष्ण का मानना है कि बाजार की नकेल एक बार फिर तेजड़ियों के हाथ में आने के लिए वर्तमान स्तर से तेजी आने की जरूरत है। अगर नीचे की तरफ 18600-18650 का स्तर टूटता है तो फिर निफ्टी में और गिरावट आ सकती है और ये 18,500-18,450 तक गिर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18750 के आसपास बाधा दिख रही है। अगर निफ्टी इस बाधा के पार कर लेता है तो फिर इसका अगला पड़ाव 18888 का इसका ऑल टाइम होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि हायर टाइम फ्रेम चार्ट दिलचस्प लग रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आगे आने वाले किसी भी प्राइस या टाइम करेक्शन को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।

    आइए एनालिस्ट्स के सुझाए ऐसे 10 स्टॉक्स पर नजर डालते हैं जिनमें अगले तीन-चार हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी: खरीदें | एलटीपी: 626.90 रुपये | HDFC Life में 600 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 660-700 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    नारायण हृदयालय: खरीदें | एलटीपी: 977.7 रुपये | Narayana Hrudayalaya में 900 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1077-1150 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 18 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    Shree Cement Share Price: 23000 हजार करोड़ की टैक्स चोरी से बढ़ी बिकवाली, 10% टूट गए शेयर

    5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स

    एचसीएल टेक्नोलॉजीज: खरीदें | एलटीपी: 1165 रुपये | HCL Tech में 1110 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1220-1250 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    नैटको फार्मा: खरीदें | एलटीपी: 674 रुपये | Natco में 630 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 720 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी की टाप पिक्स

    डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ जुलाई वायदा: खरीदें | एलटीपी: 4,999 रुपये | Dr Reddy's के जुलाई वायदा में 4882 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 5150 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 3 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    इन्फोसिस जुलाई वायदा: बेचें | एलटीपी: 1,276 रुपये | Infosys जुलाई वायदा में 1315 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1220 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 4.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    इंडियन होटल कंपनी जुलाई वायदा: बेचें | एलटीपी: रु 383.70 | Indian Hotel जुलाई वायदा में 397 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 363 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 5.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के मितेश करवा की टॉप पिक्स

    सी ई इन्फो सिस्टम्स (मैपमाईइंडिया): खरीदें | एलटीपी: 1237 रुपये | C E Info Systems में 1170 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1345 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    डी-लिंक इंडिया: खरीदें | एलटीपी: 249.50 रुपये | D-Link India में 233 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 270 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

    फ़ोर्स मोटर्स: खरीदें | एलटीपी: रु. 2,322.50 | Force Motors में 2100 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ही ये स्टॉक 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।