Top trading ideas: 25000 के स्तरों पर निफ्टी फिर अटका है। बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला है। IT और बैंक शेयरों ने दबाव बनाया। हलांकि मिडकैप-स्मॉलकैप संभलने की कोशिश में है। डिफेंस शेयरों में फिर जोश लौटा है। निफ्टी डिफेंस इडेक्स डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ। वक्त से पहले मानसून आने से सीमेंट शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम 2-3 परसेंट टूटकर निफ्टी के टॉप लूजर बने है। उधर अंबुजा सीमेंट्स, डालमिया भारत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत डायनेमिक्स करीब 4 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। उधर HAL, मझगांव डॉक और कोचिन शिपयार्ड भी 4 परसेंट तक दौड़े है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
Can Fin Homes- प्रकाश गाबा Can Fin Homes के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 770 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
JSW Steel- आशीष बहेती JSW Steel के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1010 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1050/1070 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
HUDCO- आशीष बहेती Adani Enterprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 234 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 247 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Syngene- राजेश सतपुते Syngene के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 640 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 670/678 रुपये से ज्यादा का टारगेट देखने को मिलेगा।
Godrej Properties- अमित सेठ Godrej Properties के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2350 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Ashok Leyland- गौरांग शाह को फंडामेटल लिहाज से Ashok Leyland का शेयर पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में पोजिशनली खरीदारी की जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।