Top trading pick: बाजार में बड़ा एक्शन मुमकिन, सिर्फ दो दिनों में जोरदार कमाई के लिए इस स्टॉक पर लगाएं दांव

Market mood: मंत्री फिनमार्ट अरुण कुमार मंत्री जुड़े। अरुण का कहना है कि बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव है। लेकिन आज दो-ढ़ाई बजे के बाद बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है। आज निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। निफ्टी के अगले महीने के लॉट साइज बढ़ रहे हैं

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 2:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अरुण मंत्री ने कहा आज बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिलेगा। लेकिन हो सकता है कि आज ढ़ाई बजे के बाद या कल के सेशन में एक रेंज एक्सपैंशन देखने को मिले

Stock market : मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी दिन के शिखर से करीब 100 अंक फिसलकर 24750 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 600 अंक से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज ज्यादा कमजोर हुए हैं। साथ ही बाजार में वोलैटिलिटी भी बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6 फीसदी उछला है। रियल्टी और मेटल में आज सबसे ज्यादा दबाव है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों में खरीदारी का मूड है। ऑटो शेयरों में M&M करीब दो फीसदी चढ़ा है। साथ ही मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो में भी रौनक है।

ऐसे में आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है इस पर बात करने के लिए मंत्री फिनमार्ट अरुण कुमार मंत्री जुड़े। अरुण का कहना है कि बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दबाव है। लेकिन आज दो-ढ़ाई बजे के बाद बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है। आज निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। निफ्टी के अगले महीने के लॉट साइज बढ़ रहे हैं। ऐसे में आज देखने के लिए रोलओवर के आंकड़े बहुत अहम रहेंगे। लेकिन आज बाजार में दो-ढ़ाई बजे के बाद जरूर एक बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। अगर आज एक्शन नहीं दिखा तो कल जरूर एक्सपैंशन देखने को मिला है। निफ्टी में अक्सर दो तीन दिनों के कंसोलीडेशन के बाद रेंज बढ़ती है। हो सकता है कल के सेशन में रेंज बढ़ती दिखे।

जहां तक निफ्टी की बात है 23700-23650 ये स्टॉप-लॉस होना चाहिए। 23650 निफ्टी लॉन्ग के स्टॉप लॉस हैं। अगर निफ्टी 23800 के ऊपर निकलता है तो फिर इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। एफआईआई के लॉन्ग सिर्फ 20-21 फीसदी के आसपास है। ऐसे में यहां से शॉर्ट करने के लिए उनके पास कुछ खास नहीं है। ऐसे में अगर कवरिंग आती है तो निफ्टी 23800 को ऊपर जाता दिख सकता है। आज बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिलेगा। लेकिन हो सकता है कि आज ढ़ाई बजे के बाद या कल के सेशन में एक रेंज एक्सपैंशन देखने को मिले।


2024 में निफ्टी के धुरंधरों के प्रदर्शन का एनालिसिस, पहले हाफ में फील गुड फैक्टर, दूसरे में FEAR फैक्टर हावी

सनफार्मा में कमाई के मौके

अरुण को सनफार्मा में कमाई के मौके देख रहे हैं। ये स्टॉक अब ऊपर जाने के लिए तैयार है। अरुण की इस स्टॉक में 1802 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1870-1880 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में आज या कल के सेशन में काफी अच्छी तेजी देखनो को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।