Top Trading Picks: इन शेयरों पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्स, दी खरीद की सलाह, ट्रेड के लिए बढ़िया होगे साबित

Top Trading Picks: ट्रंप टैरिफ के नए स्ट्रक्चर और जेनेवा में ईरान और अमेरिका की बैठक से पहले बाजार में जोश देखने को मिला। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ 25750 के पार निकला है। RIL, HDFC BANK, ICICI BANK और एक्सिस बैंक ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी हल्की रौनक देखने को मिल रही है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
ट्रंप टैरिफ के नए स्ट्रक्चर और जेनेवा में ईरान और अमेरिका की बैठक से पहले बाजार में जोश देखने को मिला।

Top Trading Picks: ट्रंप टैरिफ के नए स्ट्रक्चर और जेनेवा में ईरान और अमेरिका की बैठक से पहले बाजार में जोश देखने को मिला। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ 25750 के पार निकला है। RIL, HDFC BANK, ICICI BANK और एक्सिस बैंक ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी हल्की रौनक देखने को मिल रही है। स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFORM कर रहे हैं । इस बीच NBFCs और ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़े । साथ ही कैपिटल मार्केट और मेटल शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं IT और केमिकल शेयरों में हल्का दबाव नजर आ रहा है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।

प्रकाश गाबा की पसंद

JSW ENERGY- प्रकाश गाबा JSW ENERGY के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 488 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 505 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


मानस जयसवाल की पसंद

KEI INDUSTRIES- मानस जयसवाल KEI INDUSTRIES के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4690 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

कविता जैन की पसंद

BANK OF INDIA- कविता जैन BANK OF INDIA के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 168 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 175-177 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

SBI LIFE (FUT) -रचना वैद्य SBI LIFE के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2065 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2095-2110 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

INDIAN BANK (FUT)- राजेश सातपुते INDIAN BANK के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 935 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 970-980 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

Trading Ideas: 25,650 के ऊपर टिकना बाजार के लिए होगा बड़ा पॉजिटिव, चुनिंदा शेयरों और सेक्टर्स पर करें फोकस

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।