Top trading picks: Nifty 20000 के करीब, 3-4 हफ्तों में छप्पर फाड़ कमाई के लिए इन 10 शेयरों पर लगाएं दांव
निफ्टी इंडेक्स का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। आने वाले दिनों में निफ्टी 20200 और उसके बाद 20400 के स्तर पर भी जाता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 19562 और फिर उसके बाद 19200 सपोर्ट है। बाजार का रुझान निश्चित रूप से सकारात्मक है। लेकिन पिछले कई सत्रों की एकतरफा रैली को देखते हुए, तेजी के अगले चरण में कदम रखने के पहले शॉर्ट टर्म में कुछ मुनाफा वसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 2:54 PM
सेंचुरी टेक्सटाइल्स में 900 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1120 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है
Top trading picks:बाजार के लिए वर्तमान हफ्ता ऐतिहासिक रहा है। इस हफ्ते बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स बहुप्रतीक्षित मनोवैज्ञानिक लेवल 20000 अंक के बहुत करीब पहुंच गया। हमने पिछले कई हफ्तों से बैंक, टेकनोलॉजी, इंजीनियरिंग, तेल-गैस और एफएमसीजी शेयरों में सेक्टर और स्टॉक रोटेशन देखा है। जिसके चलते बाजार में मार्च के निचले स्तर से लगभग 3000 अंकों की इस शानदार रैली देखने को मिली है। निफ्टी 50 इंडेक्स ने डेली, वीकली और मंथली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। निफ्टी में हम लगातार चौथे महीने हायर हाई, हायर लो बनते देख रहे हैं।
इसके अलावा, निफ्टी अप्रैल 2023 से लगातार 13-डे EMA (exponential moving average) के सपोर्ट स्तर का सम्मान कर रहा है जो बाजार में मजबूती का ट्रेंड कायम रहने का संकेत देता है। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (relative strength index) डेली, वीकली और मंथली जैसे सभी टाइम फ्रेम पर 65 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। ये इंडेक्स में तेजी कायम रहने के संकेत हैं।
GEPL कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। आने वाले दिनों में निफ्टी 20200 और उसके बाद 20400 के स्तर पर भी जाता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 19562 और फिर उसके बाद 19200 सपोर्ट है। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार का रुझान निश्चित रूप से सकारात्मक है। लेकिन पिछले कई सत्रों की एकतरफा रैली को देखते हुए, तेजी के अगले चरण में कदम रखने के पहले शॉर्ट टर्म में कुछ मुनाफा वसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 10 स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज व्यास की टॉप पिक्स
ग्लेनमार्क फॉर्मा (Glenmark Pharma): Buy | LTP: Rs 740 |ग्लेनमार्क फॉर्मा में 710 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 830 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
फेडरल बैंक (Federal Bank): Buy | LTP: Rs 137 | फेडरल बैंक में 132 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 160 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland): Buy | LTP: Rs 175.7 | अशोक लेलैंड में 165 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौर की टॉप पिक्स
जुपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons): Buy | LTP: Rs 197 | जुपिटर वैगन्स में 180 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 224 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
पिट्टी इंजीनियरिंग (Pitti Engineering): Buy | LTP: Rs 412 | पिट्टी इंजीनियरिंग में 385 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 470 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
लिंडे इंडिया (Linde India): Buy | LTP: Rs 4594 | लिंडे इंडिया में 4350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 5144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के मितेश करवा की टॉप पिक्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India): Buy | LTP: Rs 610 | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 580 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 657 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 8 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
असाही इंडिया ग्लास (Asahi India Glass): Buy | LTP: Rs 558.65 | असाही इंडिया ग्लास में 496 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 650 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company): Buy | LTP: Rs 2,520 |एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में 2350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें, 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।