Get App

Top Trading Picks :अगले कुछ सेशन में रेंज बाउंड रहेगा निफ्टी, इन दो शेयरों में बिकवाली करके की जा सकती है अच्छी कमाई

Top Trading Picks : अभी-अभी निफ्टी ने अपर एंड पर रेजिस्टेंस का सामना करते हुए फिर से एक डाउनवर्ड ट्रेंड शुरू किया है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी 20 और 40 डे मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। यह 10 डे मूविंग एवरेज के भी नीचे चल रहा है। इसके साथ ही यह पिछले 2-3 महीनों से 200 डे मूविंग एवरेज के नीचे चल रहा है। ऐसे में लगता है कि निफ्टी इस रेंज में ही रहेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 1:24 PM
Top Trading Picks :अगले कुछ सेशन में रेंज बाउंड रहेगा निफ्टी, इन दो शेयरों में बिकवाली करके की जा सकती है अच्छी कमाई
Top Trading Picks :अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सोमिल मेहता ने कहा कि उनको बिकवाली के लिए Paytm पसंद आ रहा है

Top Trading Picks : उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। फिलहाल निफ्टी करीब 40 अंक यानी 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,512 के आसपास और सेंसेक्स 92 अंक यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 74,680 के करीब कारोबार कर रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए मिरे असेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) के सोमिल मेहता ने कहा कि कुल मिलाकर बाजार एक दायरे में धूम रहा है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 24100-24200 पर रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर अगला रेजिस्टेंस 200 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज पर है जो 24600 के आसपास स्थित है। नीचे की तरफ 23270 पर स्थित पिछले स्विंग लो पर इसके लिए पहला सपोर्ट है। उसके बाद 23100 के आसपास अगला सपोर्ट है। ये बहुत ही क्रूशियल ट्रेडिंग जोन है। निफ्टी इसी रेंज में ट्रेड करता दिख सकता है।

अभी-अभी निफ्टी ने अपर एंड पर रेजिस्टेंस का सामना करते हुए फिर से एक डाउनवर्ड ट्रेंड शुरू किया है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी 20 और 40 डे मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। यह 10 डे मूविंग एवरेज के भी नीचे चल रहा है। इसके साथ ही यह पिछले 2-3 महीनों से 200 डे मूविंग एवरेज के नीचे चल रहा है। ऐसे में लगता है कि निफ्टी इस रेंज में ही रहेगा।

बहुत ही शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो ऐसा लगता है कि निफ्टी ने जो ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस लेकर फिर से नीचे की तरफ रुख किया है उसके बाद इसमें लोअर एंड तक गिरावट देखने को मिल सकती है जो 23270 पर स्थित है। अगर ये लेवल भी टूट जाता है तो ये गिरावट 23100 तक बढ़ सकती है। लेकिन मीडियम टर्म आउटलुक की बात करें तो बहुत सारे सेक्टर्स हैं जहां पर बहुत अच्छा मूव बन सकता है। लेकिन इसमें हमें एक पोजीशनल प्ले की तरह खेलना होगा।

सोमिल मेहता की स्टॉक पिक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें