Top Trading Stock: एक्सपर्ट्स को इन शेयरों पर हैं डबल भरोसा, दी खरीद की राय

Top Trading Stock: बाजार में गिरावट बढ़ी है। सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट दिखा रहा है जबकि निफ्टी 22800 के नीचे फिसला है। IT और फार्मा शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीं निफ्टी मीडिया 1 फीसदी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

Top Trading Stock: बाजार में गिरावट बढ़ी है। सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट दिखा रहा है जबकि निफ्टी 22800 के नीचे फिसला है। IT और फार्मा शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। आज के बिग स्टॉक्स में IT इंडेक्स के ब्रेकडाउन की आशंका जताई थी। कोफोर्ज, साएंट और पर्सिस्टेंट 4-5 परसेंट टूटे। वहीं फार्मा में डिवीज, IPCA लैब्स और बायोकॉन 3-4 परसेंट गिरे । इस बीच निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैं। वहीं निफ्टी मीडिया 1 फीसदी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। UBS की खरीदारी की राय से APL अपोलो मजबूत देखने को मिली। ओबेरॉय रियल्टी, रेमंड 2-3 परसेंट ऊपर है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

मानस जयसवाल की पसंद

Pidilite Industries- मानस जयसवाल Pidilite Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2789 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2885 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


राजेश सातपुते की पसंद

Shriram Finance (Fut)- राजेश सातपुते Shriram Finance के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 600 - 610 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Reliance Industries- आशीष बहेती Reliance Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1260 - 1310 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

InterGlobe Aviation- अमित सेठ InterGlobe Aviation के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4650 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

शिल्पा राउत की पसंद

REC- शिल्पा राउत REC के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 390 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 445 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।