टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयरों में करेक्शन के एक दिन के बाद 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। इसने 17 मई को अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर Bullish Harami पैटर्न बनाया। स्टॉक अभी भी न केवल अपने पिछले दिन के क्लोजिंग लेवल पर बल्कि पिछले दिन के निचले स्तर पर भी बना रहा। एक Bullish Harami पैटर्न एक डाउनट्रेंड के नीचे या एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के पास बनता है। यह पैटर्न दो कैंडलस्टिक्स से बना है। स्टॉक लगभग 1,680 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद कुछ हफ्ते से अधिक समय से कंसोलिडेशन में है। उसी हाई लेवल से ब्रेक आउट देने के लिए संघर्ष कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह स्तर आने वाले दिनों में टूटता है तो शेयर 1,750 रुपये की रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ सकता है।
कुल मिलाकर स्टॉक इस साल 1 मार्च को 1,445 रुपये पर सपोर्ट लेने के बाद से ऊपर बढ़ रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने 66 स्तरों पर पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया है। एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) ने पहले ही वीकली स्केल पर जीरो लाइन के ऊपर एक मजबूत पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है।
GEPL Capital के विज्ञान सांवत ने कहा "Torrent Pharma मंथली चार्ट पर हायर टॉप, हायर बॉटम के अपने बुलिश स्ट्रक्चर को बनाए रख रहा है। ये लंबी अवधि के लिए स्टॉक के मजबूत पॉजिटिव अंडरटोन को दर्शाता है। वीकली चार्ट पर स्टॉक ने 1,450 रुपये के स्तर के पास CIP (चेंज इन पोलारिटी) का बनाया है। ये पैटर्न एक बुलिश आउटलुक का संकेत दे रहा है।"
विज्ञान सावंत ने कहा कि स्टॉक के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 1,710 रुपये और 1,750 रुपये पर दिख रहा। जबकि इसका सपोर्ट जोन 1,600 रुपये और 1,560 रुपये के स्तर पर बन रहा है।
नवंबर में 1,750 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद स्टॉक ने 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 1,445 रुपये पर सपोर्ट प्राप्त किया था। जहां इसने बॉटम बनाया था। इसके बाद शेयर के भाव में अंग्रेजी के वी अक्षर के आकार के पैटर्न (V-shaped pattern) में रिकवरी देखने को मिली। शेयर का भाव पिछले महीने में 50 डे, 100 डे और 200 डे के मूविंग एवरेज सहित कई मूविंग एवरेज से आगे निकल गया।
ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा ने कहा कि वर्तमान में स्टॉक का भाव 1,680 रुपये के स्तर को तोड़ने के लिए संघर्ष कर रहा है। हालांकि इस स्तर को पार करने से इसे अतिरिक्त गति मिल सकती है। तब ये संभावित रूप से पिछले उच्च स्तर को छू सकता है। इस बीच, स्टॉक को 1,570 रुपये के स्तर पर भरोसमंद सपोर्ट मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस शेयर के लिए उनका अगला लक्ष्य 1,710 रुपये होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)