Top Bullish Stocks:बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार दिन के निचले स्तर पर फिर से फिसला। निफ्टी 25,000 के नीचे नजर आ रहा है। IT शेयरों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर नजर आ रहा है । एंफैसिस तीन परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही LTIM, परसिस्टेंस सिस्टम में भी रौनक देखने को मिल रही है। उधर, सरकारी कंपनियों और मेटल में आज मुनाफावसूली का मूड नजर आ रहा है। इधर वोडाफोन आइडिया में 5% की तेज गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया को नोटिस जारी किया है। स्पेक्ट्रम बकाये पर बैंक गारंटी नहीं जमा करने पर जवाब मांगा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Torrent Pharma : प्रकाश गाबा Torrent Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3550 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
M&M (Fut) -मानस जयसवाल M&M के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3086 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Petronet LNG- राजेश सातपुते Petronet LNG के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 352 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 372/380 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tata Steel-आशीष बहेती Tata Steel के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 164 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 170/173 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Bank of Baroda (Fut)-सच्चिदानंद उत्तेकर Bank of Baroda के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 249.30 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 260 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
JK Cement: मयूरेश जोशी ने स्टॉक पर पोजिशनल खरीदारी की सलाह दी है।
Manappuram Finance (Fut)- रचना वैद्य Manappuram Finance के शेयर पर बुलिश नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 187 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 195/200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।