टोयोटा यारिस भारत में हुई लॉन्च

टोयोटा ने भारत में अपनी पॉपुलर सिडान यारिस लॉन्च कर दी है।

अपडेटेड May 18, 2018 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement

टोयोटा ने भारत में अपनी पॉपुलर सिडान यारिस लॉन्च कर दी है। कंपनी ने भारत में इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.75 लाख से लेकर 12.85 लाख रुपये तक रखी है। कंपनी ने नई यारिस में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी पार्किंग लाइट्स, 15-इंच अलॉय व्हील्स और बेहतरीन स्टाइल के साथ बेहतर व्हीलबेस और आरामदायक केबिन दिया है। कार में एलईडी टेललाइ्स भी दी गई हैं।

नई यारिस में 1.5-लीटर का डुअल VVT-i पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। कार में लगा इंजन 108 बीएचपी पावर और 140 एनएम पीक टॉर्क करने की क्षमता रखता है।

कार में लगा पेट्रोल इंजन 17.1 किमी प्रति लीटर माइलेज देता है, वहीं कार का सीवीटी इंजन 17.8 किमी प्रति लीटर माइलेज देता है। इसका मुकाबला बाज़ार में मारुति सुज़ुकी सियाज़, होंडा सिटी और ह्यूंदैई वर्ना जैसी कारें मौजूद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।