Get App

Nykaa के शेयरों में कल बड़ी ब्लॉक डील, ₹1,000 करोड़ के शेयर बेचेगी TPG कैपिटल

ब्लॉक डील के तहत Nykaa के शेयरों को 184.55 रुपये पर बेच जाने की संभावना है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 0.5-0.6% फीसदी के डिस्काउंट पर है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 18, 2022 पर 12:12 AM
Nykaa के शेयरों में कल बड़ी ब्लॉक डील, ₹1,000 करोड़ के शेयर बेचेगी TPG कैपिटल
TPG कैपिटल के पास नायका की करीब 2.28% हिस्सेदारी है

Nykaa Shares: नायका की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 18 नवंबर को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-Awaaz की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल (TPG Capital) शुक्रवार को Nykaa के 12.5 करोड़ शेयर बेच सकती है, जिनकी वैल्यू करीब 1,000 करोड़ रुपये है। सिटीग्रुप (Citigroup) को इस ब्लॉक डील के बैंकर नियुक्त किया गया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में जब Nykaa के प्री-IPO निवेशकों के लिए हाल ही में लॉक-इन अवधि खत्म हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक डील के तहत Nykaa के शेयरों को 184.55 रुपये पर बेच जाने की संभावना है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 0.5-0.6% फीसदी के डिस्काउंट पर है। 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, TPG कैपिटल के पास नायका की करीब 2.28% हिस्सेदारी थी।

नायका के प्री-IPO निवेशकों के लिए बीते 10 नवंबर को लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। लॉक-इन अवधि के दौरान प्री-IPO निवेशकों के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर रोक रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें