Get App

टाटा टेक में होने वाली है ब्लॉक डील; जानिए कौन बेच रहा हिस्सेदारी, कितना रहेगा ऑफर प्राइस

Tata Technologies में एक बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लॉक डील के जरिए पूरी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह सौदा 615 करोड़ रुपये का हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 11:52 PM
टाटा टेक में होने वाली है ब्लॉक डील; जानिए कौन बेच रहा हिस्सेदारी, कितना रहेगा ऑफर प्राइस
Tata Technologies के शेयरों ने हाल के दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी दिग्गज TPG ब्लॉक डील के जरिए Tata Technologies में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। Moneycontrol को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सौदा एक बड़ी रणनीतिक एग्जिट के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक BofA Securities को डील मैनेजर की भूमिका में शामिल किया गया है।

कितनी होने वाली है ऑफर प्राइस?

सूत्रों के अनुसार, TPG Rise Climate Sf Pte Ltd की हिस्सेदारी कंपनी के 2.1% शेयरों के बराबर है। कुल सौदे का आकार लगभग ₹615 करोड़ से अधिक ($74 मिलियन) होने का अनुमान है।

ऑफर प्राइस ₹744.5 से ₹767.5 प्रति शेयर के बीच रखा गया है, जो 3 जून को बाजार बंद होने पर Tata Technologies के स्टॉक प्राइस के मुकाबले 0 से 3% तक डिस्काउंट है। फिलहाल TPG और BofA Securities की ओर से इस संभावित सौदे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें