ESDS Software Solutions के शेयर में मंगलवार को भी जोरदार तेजी रही। शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंचकर ₹1,289.55 पर आ गया। इसके साथ ही IPO प्राइस के मुकाबले शेयर करीब 200.60% चढ़ चुका है।

ESDS Software Solutions के शेयर में मंगलवार को भी जोरदार तेजी रही। शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंचकर ₹1,289.55 पर आ गया। इसके साथ ही IPO प्राइस के मुकाबले शेयर करीब 200.60% चढ़ चुका है।
AI बेस्ड डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने IPO के लिए ₹408 से ₹429 का प्राइस बैंड रखा था। IPO से कंपनी ने ₹720 करोड़ जुटाए थे।
IPO प्राइस से 200% ज्यादा चढ़ा शेयर
ESDS Software की लिस्टिंग पिछले शुक्रवार को हुई थी। NSE पर शेयर ₹757 पर लिस्ट हुआ था। यह IPO प्राइस ₹429 से 76.46% ज्यादा था।
BSE पर शेयर ₹746.30 पर लिस्ट हुआ। यहां लिस्टिंग करीब 73.95% प्रीमियम पर हुई थी। इसके बाद शेयर में तेजी बनी रही। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया।
IPO को 136 गुना सब्सक्रिप्शन
ESDS Software का IPO 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला था। इसे कुल 135.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। IPO को 63.01 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इसमें करीब ₹72,000 करोड़ की बोलियां आई थीं।
ब्रोकरेज ने दिया ₹1,550 का टारगेट
Choice Institutional Equities ने ESDS Software पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है। इसके साथ 12 महीने का टारगेट प्राइस ₹1,550 रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी की वैल्यूएशन FY28E EV/EBITDA के 18 गुना पर की है।
क्लाउड मार्केट से कंपनी को फायदा
Choice के मुताबिक, भारत का क्लाउड मार्केट FY25 के ₹65,100 करोड़ से बढ़कर FY30 तक करीब ₹1.9 लाख करोड़ हो सकता है। इस दौरान क्लाउड मार्केट के करीब 23.6% CAGR से बढ़ने का अनुमान है। एंटरप्राइज डिजिटाइजेशन, BFSI में बढ़ता इस्तेमाल और सरकारी कामकाज में क्लाउड की बढ़ती जरूरत से इसे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
ESDS का कारोबार Enterprise, Government और BFSI सेगमेंट में है। कंपनी के कारोबार में इनकी हिस्सेदारी क्रमशः 55.1%, 27.4% और 17.5% है।
AI और GPU मार्केट पर भी नजर
Choice ने भारत के क्लाउड GPU मार्केट को भी ग्रोथ का बड़ा मौका बताया है। इसके FY30 तक करीब 50% CAGR से बढ़ने का अनुमान है। कंपनी की ग्रोथ में कोर बिजनेस, क्षमता बढ़ाने, ग्राहकों से कमाई बढ़ाने और ऑपरेटिंग लीवरेज की भूमिका रह सकती है।
$1.25 अरब का AI कॉन्ट्रैक्ट
Choice ने कंपनी के $1.25 अरब के AI कॉन्ट्रैक्ट को भी अहम ग्रोथ ड्राइवर बताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, अगर कंपनी इस कॉन्ट्रैक्ट को सही तरीके से लागू करती है और इसका रैंप-अप तेज रहता है, तो कमाई और वैल्यूएशन में और बढ़त की गुंजाइश बन सकती है।
इन जोखिमों पर भी नजर
ब्रोकरेज ने कुछ जोखिम भी बताए हैं। इनमें AI कॉन्ट्रैक्ट को लागू करने की चुनौती, कुछ बड़े ग्राहकों पर निर्भरता, ज्यादा कैपेक्स और बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल हैं।
इन वजहों से कंपनी की कमाई की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। साथ ही, क्षमता के इस्तेमाल, मार्जिन और रिटर्न पर भी दबाव आ सकता है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।