Trade Setup for June 23: निफ्टी कब पहुंचेगा 25650 तक? एक्सपर्ट्स ने बताया, इस अहम लेवल के क्रॉस होने की है देर

निफ्टी ने 21-दिन के EMA को फिर से हासिल कर लिया है। यह ऊपर की ओर जाने के लिए और रफ्तार दे सकता है। आगे शेयर बाजार की चाल तय करने में वैश्विक संकेतों की भूमिका अहम रहेगी। रविवार तड़के अमेरिका ने 3 ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया

अपडेटेड Jun 22, 2025 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को Nifty 6 ट्रेडिंग सेशंस में पहली बार 25,100 के ऊपर बंद हुआ।

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 3 दिन बाद शुक्रवार, 20 जून को रिकवरी की और जोरदार तेजी दिखी। 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 6 ट्रेडिंग सेशंस में पहली बार 25,100 के ऊपर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी ने 1.60% की अच्छी बढ़त दर्ज की। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने कुछ हद तक रिकवरी की। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.46% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

शुक्रवार को निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी 2 प्रतिशत और पीएसयू बैंक 1.6 प्रतिशत चढ़ा। वहीं निफ्टी ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त रही। घरेलू शेयर बाजार की तेजी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी थोड़ा बहुत हाथ रहा क्योंकि उन्होंने संकेत दिया था कि इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका के दखल पर फैसला 2 सप्ताह के अंदर लिया जाएगा। इससे भू-राजनीतिक चिंताओं में कुछ राहत मिली।

अब रविवार 22 जून को खबर आ चुकी है कि अमेरिका, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजरायल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल हो गया है। रविवार तड़के अमेरिका ने 3 ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए और इन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की तो उसके खिलाफ और अधिक हमले किए जा सकते हैं। इस नए अपडेट के बाद सोमवार को बाजार में तेज हलचल रह सकती है।


कुछ कंसोलिडेशन के साथ बनी रह सकती है अस्थिरता

आगे शेयर बाजार की चाल तय करने में वैश्विक संकेतों की भूमिका अहम रहेगी। निवेशक खास तौर पर अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज PMI डेटा, और भूराजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखेंगे और होने वाले डेवलपमेंट्स के मुताबिक रिस्पॉन्स देंगे। मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का मानना है कि बाजार में कुछ कंसोलिडेशन के साथ अस्थिरता बनी रह सकती है। वहीं HDFC Securities के नागरज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का अगला अपसाइड लेवल 25,250 के पास देखा जा सकता है। अगर निफ्टी इस निर्णायक रेंज को क्रॉस कर जाता है तो यह निकट भविष्य में 25,650 तक जा सकता है। अगर इंडेक्स में हल्की सी भी गिरावट आती है और इसे 24,900 के आसपास सपोर्ट मिलता है तो यह 'बाय ऑन डिप्स' का अच्छा मौका हो सकता है।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 को तगड़ा मुनाफा, m-cap ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ा; किसने देखा सबसे ज्यादा फायदा

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे के मुताबिक, निफ्टी ने 21-दिन के EMA को फिर से हासिल कर लिया है। यह ऊपर की ओर जाने के लिए और रफ्तार दे सकता है। सपोर्ट अब 24,850 के पास है। जब तक इंडेक्स इस लेवल के ऊपर है, 'बाय ऑन डिप्स' का मौका बना रहेगा। ऊपर की ओर निफ्टी 25,350 और इससे भी आगे जा सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील का कहना है कि निफ्टी के लिए इमीडिएट रेजिस्टेंस 25,222 पर है। वहीं सपोर्ट 24,900 के पास है।

बैंक निफ्टी पर क्या बोले एक्सपर्ट

बैंक निफ्टी की बात करें तो यह शुक्रवार को 1.22% की बढ़त के साथ 56,252.85 पर बंद हुआ। सैमको सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का मानना है कि बैंक निफ्टी ने एक शॉर्ट-टर्म फॉलिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ा है। यह हाल के करेक्शन फेज के खत्म होने और ब्रॉडर अपट्रेंड के दोबारा शुरू होने की ओर इशारा करता है। बैंक निफ्टी के लिए मेहरा ने सपोर्ट लेवल 55,800 पर होने की बात कही है। ऊपर की ओर, रेजिस्टेंस 56,700 पर है, इसके बाद यह 57,050 पर है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Ritika Singh

Ritika Singh

First Published: Jun 22, 2025 1:00 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।