हफ्ते के बीच में एक दिन की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में 3 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत होगी। शेयर बाजार में मिडिल ईस्ट में चल रहे भूराजनीतिक तनाव और अमेरिकी शेयर बाजार के पिछले दिनों के ट्रेंड का असर देखने को मिल सकता है। मौजूदा हालात में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव की वजह से जेफरीज के क्रिस वुड ने भारत को लेकर वेटेज कम कर दी है, जबकि चीन को लेकर वेटेज बढ़ा दिया है। उन्होंने भूराजनीतिक तनाव को शेयर बाजार के लिए फिलहाल सबसे बड़ा जोखिम बताया है।