Trade setup for today : 25300 के ऊपर जाने पर निफ्टी में शुरू हो सकती है तेज रैली, 24900 पर नजर आ रहा सपोर्ट
Nifty Trade setup : निफ्टी 24,850-24,900 के ज़ोन में सपोर्ट के साथ आगे कंसोलीडेट हो सकता है। इस सपोर्ट के टूटने से बिक्री दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, जब तक यह सपोर्ट बना रहता है, तब तक निफ्टी का 25,200-25,300 रेंज की ओर बढ़ना संभव है। बाजार जनकारों का यह कहना है कि 25,200-25,300 का स्तर रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड May 27, 2025 पर 8:50 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 मई को गिरकर 1.06 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.09 के स्तर पर था
Market Trade setup : 26 मई को पॉजिटिव शुरुआत के बाद, निफ्टी ने निर्णायक रूप से 24,850 के स्तर को पार कर लिया और पिछले दिन की तुलना में इसने अधिक वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को टेस्ट किया। निफ्टी में कल लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली। निफ्टी कल 0.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी 24,850-24,900 के ज़ोन में सपोर्ट के साथ आगे कंसोलीडेट हो सकता है। इस सपोर्ट के टूटने से बिक्री दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, जब तक यह सपोर्ट बना रहता है, तब तक निफ्टी का 25,200-25,300 रेंज की ओर बढ़ना संभव है। बाजार जनकारों का यह कहना है कि 25,200-25,300 का स्तर रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकता है। इसके ऊपर जाने पर तेज रैली शुरू हो सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,925, 24,883 और 24,815
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,062, 25,104 और 25,172
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 55,802, 55,93 और 56,153
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,368, 55,234 और 55,017
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,117, 52,892
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 1.43 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,500 की स्ट्राइक पर 99.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 15.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
55,000 की स्ट्राइक पर 16.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिट इंडेक्स इंडिया VIX पिछले दो सप्ताह में अपने हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गया। यहा 4.3 फीसदी बढ़कर 18.02 पर आ गया है। जो तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत है।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
75 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
33 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
30 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
82 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 82 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 मई को गिरकर 1.06 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.09 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: डिक्सन टेक्नोलॉजीज
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।