Market cues : सभी इंडीकेटर्स दे रहे कमजोर संकेत, बाजार में उछाल पर बिकवाली की मिल रही सलाह

Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि निफ्टी की गिरावट 23,300 और फिर 23,070 के लेवल तक बढ़ सकती है जो एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी में उछाल आता है तो 23,500–23,600 का जोन शॉर्ट टर्म में सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 7:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बैंक निफ्टी भी मंदी के दौर में आ गया है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है और डेली चार्ट पर एक'बेयरिश कैंडल'बनी है जिसमें ऊपर की तरफ एक साफ 'शैडो'दिख रहा है

Trade setup for today : टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स में और कमजोरी आने के साथ ही 9 सितंबर को निफ्टी में 0.86 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह लगातार तीसरे सेशन में भी नीचे की ओर रुख किए रहा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी (जो $100 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गईं) और US 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड का कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचना भी बाजार पर भारी पड़ा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बाजार जानकारों का मानना ​​है कि निफ्टी की गिरावट 23,300 और फिर 23,070 के लेवल तक बढ़ सकती है, जो एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी में उछाल आता है तो 23,500–23,600 का जोन शॉर्ट टर्म में सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में बाजार में सेल-ऑन-राइज की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी (23,432)के लिए अहम लेवल


पिवट पॉइंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,532, 23,565 और 23,618

पिवट पॉइंट पर आधारित सपोर्ट : 23,425, 23,392 और 23,338

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

निफ्टी में गैप-डाउन ओपनिंग के बाद ऊपरी शैडो वाली एक रेड कैंडल बनी जो ऊंचे लेवल पर बिकवाली का दबाव दिखाती है। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुके हुए हैं,जबकि RSI गिरकर 26.44 पर आ गया है,जो ओवरसोल्ड जोन में है। MACD लाइन में गिरावट जारी रही और लगातार तीसरे सेशन में रेड हिस्टोग्राम बार बढ़ा। ये इंडिकेटर आगे और कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।

बैंक निफ्टी (56,296) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,616, 56,721 और 56,892

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 56,274, 56,168 और 55,997

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,655, 57,049

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,024, 55,675

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

बैंक निफ्टी भी मंदी के दौर में आ गया है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है और डेली चार्ट पर एक'बेयरिश कैंडल'बनी है जिसमें ऊपर की तरफ एक साफ 'शैडो'दिख रहा है। यह ऊंचे लेवल पर बिकवाली का दबाव दिखाता है। इसके शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुकते रहे। RSI गिरकर 35.90 पर आ गया, जबकि MACD ज़ीरो लाइन से नीचे और गिर गया और लगातार सातवें सेशन में रेड हिस्टोग्राम बार बढ़ता रहा। कुल मिलाकर, टेक्निकल संकेत बताते हैं कि इसमें नियर टर्म में कमजोरी बनी रहेगी।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image1009092026

इंडिया VIX

वोलैटिलिटी इंडेक्स, India VIX, 6.81 प्रतिशत बढ़कर 11.92 पर पहुंच गया है। यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चला गया है और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज के करीब पहुंच रहा है। इस उछाल से तेजड़ियों के लिए थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत मिल रहा है। इसके लगातार 12-13 के ऊपर बने रहने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 सितंबर को गिरकर 0.75 पर आ गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.83 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

IPO मार्केट की अंधी दौड़ पहुंचा सकती है नुकसान, IPO के लिए अप्लाई करते समय समझदारी से लें फैसला-वी के विजयकुमार

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: बंधन बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: इनॉक्स विंड, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।