Trade setup for today : निफ्टी में कल लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। 8 सितंबर को इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यह जुलाई के निचले स्तर 23,606 के करीब पहुंच गया। टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स के साथ-साथ ऑसिलेटर्स भी संकेत दे रहे हैं कि बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ मजबूत हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर निफ्टी मंगलवार के 23,635 के निचले स्तर को साफ़ तौर पर तोड़ देता है तो 23,300 के सपोर्ट लेवल तक और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऊपर की तरफ़,23,750-23,800 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस जोन का काम कर सकता है और उसके बाद 24,000 का स्तर अहम होगा।
