Market Trade setup: 3 मार्च को निफ्टी 50 ने अपनी सारी शुरुआती बढ़त खो दी और रेंजबाउंड ट्रेडिंग के बाद निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। ऐसा लगता है कि मंदड़िये बाजार पर अपना नियंत्रण आसानी से छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। निफ्टी में 9 महीने का नया निचला स्तर देखने को मिला। इसने बोलिंगर बैंड के निचले सिरे पर कारोबार करते हुए,कमजोरी का संकेत दिया। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स की "उछाल पर बिकवाली" की रणनीति अपनाने की सलाह कायम है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में है। ये बाजार में तेजी लौटने की संभावना को दर्शाता है। अगर निफ्टी 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ता है तो इसके लिए अगला सपोर्ट 21,900-21,800 को जोन में होगा। हालांकि,अपट्रेंड लोटने की स्थिति में इसके लिए 22,300 के स्तर पर एक बड़ा रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
