Trade setup for today : बाजार में जारी रह सकता है कंसोलीडेशन, 23400 पर नजर आ रहा पहला सपोर्ट

Market Trade setup: किसी करेक्शन की स्थिति में निफ्टी 23,400-23,450 (10 और 20-डे ईएमए के पास) तक गिर सकता है। उसके बाद 23,200 अगला बड़ा सपोर्ट (जहां यह हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन को नकारता है)होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए एक बड़ा रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार का मूड दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 फरवरी को घटकर 0.95 रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.97 था

Market Trade setup: 6 फरवरी को निफ्टी में कमजोरी जारी रही। यह रेंज बाउंड ट्रेंडिंग के बीच 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 7 फरवरी को होने वाली आरबीआई पॉलिसी मीट के पहले ट्रेडरों ने सतर्कता बरती। ऐसे में आज बाजार में कंसोलीडेशन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि कुल मिलाकर रुझान सकारात्मक बना हुआ है। किसी करेक्शन की स्थिति में निफ्टी 23,400-23,450 (10 और 20-डे ईएमए के पास) तक गिर सकता है। उसके बाद 23,200 अगला बड़ा सपोर्ट (जहां यह हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन को नकारता है)होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए एक बड़ा रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24,000 का अगला लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल


Image106022025

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,561, 23,510 और 23,427

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,727, 23,779 और 23,862

बैंक निफ्टी

Image206022025

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 50,516, 50,611, और 50,765

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,208, 50,112, और 49,958

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,153, 51,939

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 47,875, 46,078

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image306022025

वीकली बेसिस पर 24,500 की स्ट्राइक पर 49.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image406022025

23,600 की स्ट्राइक पर 28.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image506022025

बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 17.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image606022025

49,000 की स्ट्राइक पर 13.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image706022025

इंडिया VIX

Image906022025

वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX निचले लेवल पर रहा और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कायम रहा। हालांकि, यह 0.66 फीसदी बढ़कर 14.18 के स्तर पर बंद हुआ। ये अभी भी तेजड़ियों के लिए बेहतर स्थिति में है।

पुट कॉल रेशियो

Image806022025

बाजार का मूड दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 6 फरवरी को घटकर 0.95 रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.97 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।