A-One Steels India Listing: स्टील कंपनी का शेयर 14% तक बढ़त में लिस्ट, फिर 10% तक फिसला

A One Steels India Listing: IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹50 करोड़ के 12.35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी का पब्लिक इश्यू ₹405 करोड़ का था। IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
A-One Steels India के लिए फाइनल IPO प्राइस ₹405 था।

मेनबोर्ड सेगमेंट में A-One Steels India की 1 अक्टूबर को लिस्टिंग तो बढ़त में हुई लेकिन यह बढ़त टिक न सकी। BSE पर शेयर 14 प्रतिशत गेन के साथ ₹462 और NSE पर शेयर 12 प्रतिशत गेन के साथ ₹455 पर लिस्ट हुआ। लेकिन तुरंत ही लाल निशान में आ गया। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से करीब 10 प्रतिशत टूटकर ₹417 और NSE पर 8 प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर ₹416.55 पर बंद हुआ। फाइनल IPO प्राइस ₹405 था।

कंपनी का ₹405 करोड़ का इश्यू 24 सितंबर को खुला था और 28 सितंबर को बंद हुआ। यह 12.23 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.69 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.80 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.11 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.15 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹50 करोड़ के 12.35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर निवेशकों से ₹120.90 करोड़ जुटाए।


क्या करती है कंपनी

A-one Steels India Limited एक बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड स्टील मैन्युफैक्चरर है। यह लंबे और फ्लैट स्टील प्रोडक्ट्स के साथ-साथ स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करती है। कंपनी MS बिलेट्स से HR और CR कॉइल बनाती है, जिन्हें बाद में HR पाइप, CR पाइप और गैल्वेनाइज्ड ट्यूब में बदला जाता है। यह लंबे स्टील प्रोडक्ट्स के तौर पर MS बिलेट्स से TMT बार भी बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज में होता है, जैसे कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट, बांध, एयरपोर्ट, पुल, फ्लाईओवर, स्टेडियम, हाइवे, मरीन स्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग और ऊंची रिहायशी इमारतें।

Moneyview IPO Listing: 63% प्रीमियम पर लिस्ट ₹34 का शेयर, आईपीओ को मिली थी 102 गुना बोली

कंपनी मेट कोक और सिलिकॉन मैंगनीज/फेरोसिलिकॉन जैसे इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट भी बनाती है, जिन्हें खुले बाजार में बेचा जाता है। स्टील इंडस्ट्री में एलॉयिंग (मिश्र धातु बनाने) के लिए फेरोसिलिकॉन बहुत जरूरी है। A-one Steels की 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनमें से 5 कर्नाटक में गौरीबिदानूर, बेल्लारी, कोप्पल, चिक्कंतापुर में हैं। एक यूनिट आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर में है।

A-One Steels की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़कर ₹4,202 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 1552 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹127.41 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹1,010.94 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू ₹3,569.63 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹7.71 करोड़ रहा था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।