Market Trade setup: 6 फरवरी को निफ्टी में कमजोरी जारी रही। यह रेंज बाउंड ट्रेंडिंग के बीच 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 7 फरवरी को होने वाली आरबीआई पॉलिसी मीट के पहले ट्रेडरों ने सतर्कता बरती। ऐसे में आज बाजार में कंसोलीडेशन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि कुल मिलाकर रुझान सकारात्मक बना हुआ है। किसी करेक्शन की स्थिति में निफ्टी 23,400-23,450 (10 और 20-डे ईएमए के पास) तक गिर सकता है। उसके बाद 23,200 अगला बड़ा सपोर्ट (जहां यह हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन को नकारता है)होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की ओर 23,800 पर निफ्टी के लिए एक बड़ा रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24,000 का अगला लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
