Trade setup for today : निफ्टी के 23800-24350 के दायरे में रहने की उम्मीद, 24000 पर तत्काल सपोर्ट
Trade setup for today : बाजार जानकारों का कहना है कि तकनीकी स्ट्रक्चर को देखते हुए, आगामी सत्रों में निफ्टी 50 के 23,800-24,350 के दायरे में रहने की उम्मीद है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 28, 2025 पर 8:31 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 अप्रैल को गिरकर 0.87 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 के स्तर पर था
Market Trade setup : पिछले कारोबारी दिन बाजार में एक और कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। 25 अप्रैल को निफ्टी में 0.86 फीसदी की गिरावट आई। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में भी बढ़त हुई। साथ ही मुनाफावसूली भी देखने को मिली। बाजार जानकारों का कहना है कि तकनीकी स्ट्रक्चर को देखते हुए, आगामी सत्रों में निफ्टी 50 के 23,800-24,350 के दायरे में रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 24,000 से ऊपर बना रहता है तो इसमें 24,200 की ओर ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, अगर यह 24,000 से नीचे गिरता है, तो नीचे की तरफ 23,800 पर सपोर्ट होगा जो फरवरी के स्विंग हाई के साथ मेल खाता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,886, 23,764 और 23,567
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,282, 24,404 और 24,602
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,179, 55,456, और 55,905
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,282, 54,005, और 53,556
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 56,307, 58,648
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 54,460, 53,447
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर25,000 की स्ट्राइक पर 1.04 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,500 की स्ट्राइक पर 67.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 9.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
53,000 की स्ट्राइक पर 15.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही ये 17 अंक से ऊपर चढ़कर 17.16 के स्तर पर पहुंच गया, जो 5.58 फीसदी की बढ़त थी। इससे तेजड़ियों के लिए परेशानी बढ़ गई।
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 अप्रैल को गिरकर 0.87 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।