Trade setup for today : निफ्टी जल्द ही पार कर सकता है 26000 का स्तर, 25800 पर तत्काल सपोर्ट
Trade setup for today : बाजार जानकारों का सुझाव है कि तेजड़िए निफ्टी 50 इंडेक्स को जल्द ही 26,000 के स्तर से ऊपर ले जा सकते हैं। अब निफ्टी के लिए अगला रजिस्टेंस स्तर 26,200 पर दिख रहा है। हालांकि, अगर यह इसे पार करने में विफल रहता है, तो सूचकांक 25,800 पर तत्काल सपोर्ट और 25,500 पर दूसरे बड़े सपोर्ट के साथ कंसोलीडेट होता दिख सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 8:34 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 सितंबर को गिरकर 1.42 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.5 के स्तर पर था
Market Trade setup: बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा, बेंचमार्क सूचकांकों ने 23 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई बनाए। निफ्टी 148 अंक चढ़कर 25,939 के नए हाई पर बंद हुआ। इसने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई और लो के साथ-साथ तेजी के अपने पैटर्न को जारी रखा। बाजार जनकारों का मानना है कि इस तेजी के चलते निफ्टी जल्द ही 26,000 अंक से ऊपर जा सकता है। इसके लिए अगला रजिस्टेंस लेवल 26,200 है। हालांकि, अगर निफ्टी इसे पार करने में विफल रहता है तो फिर ये 25,800 पर तत्काल सपोर्ट और 25,500 पर बड़े सपोर्ट के साथ कंसोलीडेट हो सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,873, 25,847 और 25,805
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,956, 25,981 और 26,023
निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसके साथ बोलिंगर बैंड का विस्तार हुआ। RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 74 पर) और MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) जैसे मोमेंटम इंडिकेटर पॉजिटिव जोन में रहे।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 54,189-54,297 और 54,472
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 53,841-53,733 और 53,559
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 54,368- 54,893
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,131, 52,456
बैंक निफ्टी ने हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बनाए रखा और लगातार आठवें कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखी। कल ये 313 अंकों की बढ़त के साथ 54,106 के नए हाई पर बंद हुआ। निफ्टी ने औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम और बोलिंगर बैंड के विस्तार के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न भी बनाया। मोमेंटम इंडीकेटरों पॉजिटिव रुख देखने को मिला।
मंथली बेसिस पर 27,000 की स्ट्राइक पर 1.23 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.22 कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 55,000 की स्ट्राइक पर 24.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
53,000 की स्ट्राइक पर 29.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
कल वोलैटीलिटी तेजी से बढ़ी। एक और सत्र में बढ़त लेते हुए ये इंट्राडे में 14 अंक के करीब पहुंच गई। जब तक यह 15 अंक से नीचे रहती है, तब तक बुल्स के लिए रुझान अनुकूल बना रह सकता है। इंडिया VIX या फीयर इंडेक्स 7.78 फीसदी उछलकर 13.79 के स्तर पर पहुंच गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
57 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 57 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
19 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
16 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 16 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
92 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 सितंबर को गिरकर 1.42 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.5 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, वोडाफोन आइडिया
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आरती इंडस्ट्रीज, बायोकॉन, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, नाल्को, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, पंजाब नेशनल बैंक, सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: आरबीएल बैंक
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।