Trade setup for today : निफ्टी में जल्द ही देखने को मिल सकता है 25000 का स्तर, 24200-24000 पर अहम सपोर्ट
Nifty Trade setup : निफ्टी 50 को अब 24,500 से ऊपर टिके रहने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है वॉल्यूम में बढ़त और बेहतर सेंटीमेंट को देखते हुए अब निफ्टी के लिए 24,800-25,000 का टारगेट संभव दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि नीचे की ओर 24,200-24,000 पर सपोर्ट दिख रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 8:29 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 नवंबर को बढ़कर 0.97 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup: अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद निफ्टी ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी और 6 नवंबर को एकफीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले दिन के बुलिश पियर्सिंग लाइन पैटर्न की गैप-अप ओपनिंग और इसकी पुष्टि बाजार के मेन ड्राइवर रहे। निफ्टी को अब 24,500 से ऊपर टिके रहने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है वॉल्यूम में बढ़त और बेहतर सेंटीमेंट को देखते हुए निफ्टी के लिए 24,800-25,000 का टारगेट संभव दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि नीचे की ओर 24,200-24,000 पर सपोर्ट दिख रहा है
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,281, 24,203 और 24,075
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,536, 24,615 और 24,742
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 52,450, 52,523 और 52,641
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 52,214, 52,142 और 52,024
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 52,834, 53,551
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 51,254, 50,281
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 25000 की स्ट्राइक पर 1.38 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 91.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,300 की स्ट्राइक पर 94.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
52,300 की स्ट्राइक पर 1.04 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
वोलैटिलिटी में कल एक और कारोबारी सत्र में कमी आती दिखी जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 7.78 फीसदी गिरकर 14.87 के स्तर पर आ गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
90 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 90 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
7 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 7 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
13 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 13 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
73 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 73 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 नवंबर को बढ़कर 0.97 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.94 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।