Nifty Trade setup for July 25 : निफ्टी 50 ने पिछले दिन की बढ़त गंवा दी और 24 जुलाई को वीकली एफएंडओ क्लोजिंग सेशन में 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बियरिश पैटर्न फॉर्मेशन और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर टिक न पाने की विफलता से संकेत मिलता है कि आगामी कारोबारी सत्रों में कंसेलीडेशन जारी रह सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 25350 और फिर 25550 की ओर बढ़ने के लिए 25250 की दीवार को पार करना होगा और उससे ऊपर बने रहना होगा। हालांकि, इस स्तर से नीचे जाने पर 25,000-24,900 के जोन में तत्काल सपोर्ट के साथ,कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।
