Trade setup for today : निफ्टी के 25000 की ओर बढ़ने के लिए 24700 से ऊपर टिकना जरूरी, "गिरावट पर खरीदें" की रणनीति करेगी काम

Stock market : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगामी सत्रों में निफ्टी 24,500 पर स्थित सपोर्ट के साथ और कंसोलीडेट हो सकता है। इसके लिए ऊपरी स्तर पर, 25,000 की ओर बढ़ने के लिए 24,700 से ऊपर बने रहना जरूरी होगा। "गिरावट पर खरीदें" की रणनीति काम करेगी क्योंकि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड तेजी का ही है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market cues: पिछले छह लगातार सत्रों में गिरावट के बाद वोलैटिलिटी में जोरदार उछाल आया, जिससे FOMC की बैठक से पहले तेजड़िए थोड़ा सतर्क हो गए है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 7.41 फीसदी बढ़कर 14.02 के स्तर पर पहुंच गया है

Trade setup: निफ्टी 50 इंडेक्स ने एक बड़ी रैली के बाद राहत की सांस ली। इसके चलते 16 दिसंबर को हफ्ते की शुरुआत निगेटिव रही। निफ्टी कल 24,700 से नीचे बंद हुआ,लेकिन फिर भी डाउनवर्ड रजिस्टेंस ट्रेंड लाइन के साथ-साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर रहा। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है निफ्टी आगामी सत्रों में 24,500 पर सपोर्ट के साथ और ज्यादा कंसोलीडेट हो सकता है। ऊपर क तरफ 25,000 की ओर बढ़ने के लिए इसके 24,700 से ऊपर बने रहना होगा। "गिरावट पर खरीदें" रणनीति बरकरार रखें।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image116122024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,615, 24,573 और 24,504

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,752, 24,795, और 24,863

बैंक निफ्टी

Image216122024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 53,706, 53,801, और 53,956

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,397, 53,302, और 53,148

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 54,467, 55,746

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 52,914, 52,319

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image316122024

निफ्टी में 25,000 की स्ट्राइक पर 95.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image416122024

24,000 की स्ट्राइक पर 83.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

Image516122024

बैंक निफ्टी में 54,000 की स्ट्राइक पर 26.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

Image616122024

बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 18.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image716122024

इंडिया VIX

Image916122024

पिछले छह लगातार सत्रों में गिरावट के बाद वोलैटिलिटी में जोरदार उछाल आया, जिससे FOMC की बैठक से पहले तेजड़िए थोड़ा सतर्क हो गए है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 7.41 फीसदी बढ़कर 14.02 के स्तर पर पहुंच गया है।

पुट कॉल रेशियो

Image816122024

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल अनुपात (पीसीआर) 16 दिसंबर को गिरकर 0.90 पर आ गया,जो पिछले सत्र में 1.12 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, आरबीएल बैंक, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पीवीआर आईनॉक्स

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।