Trading Plan : बाजार में गैप-अप ओपनिंग फेल हो गई है। निफ्टी दिन के शिखर से 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22400 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप भी ऊपरी स्तरों से नीचे आया है। हालांकि स्मॉलकैप में मजबूती कायम है। वहीं INDIA VIX में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। RBI की CRR नियमों में सख्ती से बैंकिंग शेयरों में प्रेशर देखने को मिल रहा है। SBI करीब दो परसेंट फिसला है। साथ ही इंडसइंड बैंक, यूनियन बैंक और PNB में भी करीब 1.5 परसेंट की गिरावट है। वहीं सट्टेबाजी वाली शॉर्टिंग रोकने के लिए RBI के एक्शन से डॉलर के मुकाबले रुपया करीब एक परसेंट मजबूत हुआ है।
सितंबर में 6 परसेंट गिरावट के बावजूद बाजार में निवेशकों का भरोसा बरकरार है। इस अवधि में इक्विटी निवेश 31% उछला है। लार्जकैप को छोड़कर मिडकैप, स्मॉलकैप समेत सभी सेगमेंट में बंपर इन्वेस्टमेंट हुआ है। हर महीने होने वाली SIP भी 32500 करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है।
आज रियल्टी, कैपिटल मार्केट और डिफेंस में खरीदारी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट मजबूत हुए हैं। साथ ऑटो में भी रफ्तार है। लेकिन FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। यह इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। 1 दिन की रिलीफ रैली के बाद ITC फिर 3 परसेंट नीचे आया है। HUL, डाबर और कॉलगेट भी 2-3 परसेंट नीचे कारोबार कर रहे हैं।
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह सिर्फ CNBC-आवाज़ ने कहा कि Sell करना है। उल्टी-पुल्टी बात नहीं, 22,600-22,650 में बेचना है। आवाज़ के दर्शकों को एक्सपायरी से पहले शानदार ट्रेड मिली। पुट ऑप्शन स्क्रीन पर दोगुने से ज्यादा हुए। बैंक निफ्टी की अगुवाई में बाजार में कमजोरी आई। निफ्टी ठीक 10 DEMA से नीचे आया। बैंक निफ्टी 20 DEMA से ठीक पहले नीचे आया। मिडकैप, स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेंस जारी रहा। India VIX में भी भारी उछाल देखने को मिला। डीमार्ट 2 साल के निचले स्तरों पर चला गया। आनंदराठी वेल्थ पर हमारा बोल्ड पॉजिटिव नजरिया काम आया। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या पिछले हफ्ते का लो टूटेगा?
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डर और समझदारी में फर्क है, वैसे ही जैसे बहादुरी और मूर्खता के बीच बहुत बारीक रेखा होती है। पानी की गहराई दोनों पावों से नहीं नापी जाती। अगर बाजार कमजोर है तो कमजोरी ही कहेंगे। सिर्फ आपके या हमारे चाहने से बॉटम नहीं बनेगा। 24,500 से हर बार लोगों ने नया बॉटम ढूंढा है। फिर डबल बॉटम, ट्रिपल बॉटम और quadruple बॉटम भी ? बाजार में पैसा बचाना उतना ही जरूरी है, जितना बनाना और अगर शॉर्ट करके पैसा बनता है तो क्यों नहीं? स्क्रीन चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि रैली नहीं टिकेगी।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,300-22,350 पर सपोर्ट और 22,200-22,250 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 22,600-22,650 पर रेजिस्टेंस है। निफ्टी बैंक के लिए 22,300-22,350 पर सपोर्ट और 55,050-55,250 पर रेजिस्टेंस है।
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बड़ी ट्रेड शॉर्ट साइड पर है। हर रैली में Puts जोड़ें और आज जैसे दिन में मुनाफावसूली करें। और फिर अगली रैली में दोबारा Puts लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।