CarTrade Share Price : सोमवार, 12 अक्टूबर को CarTrade Tech के शेयरों में लगभग 8% की बढ़त देखने को मिली है। UBS ने इस स्टॉक पर अपना नजरिया बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹4,000 तय किया गया है। ब्रोकरेज ने OLX India बिज़नेस की ग्रोथ की संभावनाओं पर फोकस करते हुए क है कि CarTrade Tech के शेयरों में लगभग 36% की बढ़त की संभावना है। UBS ने इस स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि बाज़ार OLX के ग्रोथ के मौकों और उसके संभावित मार्केट के साइज़ को कम करके आंक रहा है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि OLX इंडिया को पिछली ओनरशिप के दौरान लागत से जुड़ी असफलता,खराब इन्वेंट्री मॉडल,फर्जी खरीदारों और गैर-भरोसेमंद विक्रेताओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। UBS ने कहा कि इस बिज़नेस को खरीदने के बाद से CarTrade के मैनेजमेंट ने इनमें से ज़्यादातर समस्याओं को हल किया है, यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया है और मुनाफो में बढ़त हासिल की है। ब्रोकरेज ने इस सुधार के सबूत के तौर पर OLX के 30% से ज्यादा के ऑपरेटिंग मार्जिन का हवाला दिया है।
OLX की ग्रोथ से हो सकती है इसकी री-रेटिंग
UBS का मानना है कि OLX के पास अपने कोर बिज़नेस के अलावा कमाई के कई और स्रोत हैं। इसमें सेलर और बॉयर सब्सक्रिप्शन, डीलर पार्टनरशिप, फाइनेंसिंग, एस्क्रो सर्विस, लॉजिस्टिक्स और एडवरटाइजिंग शामिल हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगर सब कुछ अच्छा रहा तो OLX अगले पांच सालों में अपनी कमाई पांच गुना बढ़ा सकती है,जबकि बेस केस में इसी अवधि में 3.8 गुना ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।
UBS का मानना है कि अगर इस मौके का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया तो यह CarTrade के लिए 'री-रेटिंग' का एक बड़ा कारण बन सकता है,क्योंकि मार्केट OLX बिजनेस की ग्रोथ की क्षमता को पहचानने लगा है। ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव नज़रिया OLX के प्लेटफ़ॉर्म से और ज़्यादा कमाई करने की संभावना और CarTrade के मालिकाना हक में हुए ऑपरेशनल सुधारों पर आधारित है।
बता दें की यह स्टॉक 10 एनालिस्ट के कवरेज में शामिल है। इनमें से आठ ने स्टॉक के लिए buy रेटिंग दी है और दो ने sell की सलाह दी है। प्राइस टारगेट का आम अनुमान बताता है कि शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले इसमें 8.9% की बढ़त की गुंजाइश है। पिछले 12 महीनों में इस स्टॉक ने 25.9% का रिटर्न दिया है। UBS का ₹4,000 का टारगेट प्राइस आम अनुमान से काफी ज़्यादा है,जो CarTrade की ग्रोथ की संभावनाओं पर ज़्यादा पॉजिटिव नज़रिए को दिखाता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।