Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17730 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17708 और 17674 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17799 फिर 17820 और 17855 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42614 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42552 और 42451 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42816 फिर 42878 और 42979 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 7:56 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:25 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 407.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 563.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 25 अप्रैल को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, तेल और गैस, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में हुई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 75 अंक बढ़कर 60131 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 26 अंकों की बढ़त को साथ 17769 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक डोजी जैसा पैटर्न बनाया था। निफ्टी पिछले लगातार दो दिनों से हायर हाईज और हायर लोज बना रहा है। ब्रॉडर मार्केट में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। हालांकि इसका रुझान हल्का सा बुल्स की और ही था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी की कमजोरी लेकर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आसानी से अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। अब ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 17800 पर प्रतिरोध दिखाई दे रहा है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर निफ्टी 18000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 17700 पर सपोर्ट है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17730 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17708 और 17674 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17799 फिर 17820 और 17855 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42614 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42552 और 42451 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42816 फिर 42878 और 42979 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

मासिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 1.11 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

मासिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.33 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 23.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Maruti Suzuki India, Hindustan Unilever, Bharti Airtel, NTPC और Torrent Pharma के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

40 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 40 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ONGC, United Breweries, GMR Airports Infrastructure, Syngene Internationalऔर Escorts के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Honeywell Automation, Ramco Cements, Navin Fluorine International, AU Small Finance Bank और Dixon Technologies के नाम शामिल हैं।

32 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Ipca Laboratories, M&M Financial Services, LTIMindtree और Bharat Electronics के नाम शामिल हैं।

67 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Dr Lal PathLabs, Whirlpool, IndiaMART, InterMESH, Deepak Nitrite और BHEL के नाम शामिल हैं।

Nifty मई में हिट कर सकता है नया हाई, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी : संजीव भसीन

FII और DII आंकड़े

25 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 407.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 563.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

26 अप्रैल को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Zee Entertainment Enterprises F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।