Trade setup : पिछले पांच कारोबरी सत्रों में लगातार बनी तेजी के बाद मई सीरीज के पहले दिन, 26 अप्रैल को डेली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर पैटर्न का गठन बाजार में कुछ घबराहट के संकेत दे रहा है। लेकिन बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 22,300 अंक के ऊपर टिका हुआ (ये पिछले गुरुवार की लॉन्ग बुलिश कैंडल का निचला स्तर है) है इसमें किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं, ऊपर की तरफ 22,600 के स्तर पर रजिस्टेंस की उम्मीद है। यह बाधा पार हो जाने पर निफ्टी 22,800 के स्तर की ओर आगे बढ़ सकता है। 26 अप्रैल को, बीएसई सेंसेक्स 609 अंक गिरकर 73,730 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 150 अंक नीचे 22,420 पर बंद हुआ था।
