Daily Voice: इस फंड मैनेजर की इन 7 हाई ग्रोथ सेगमेंट के मिडकैप शेयर पर है दांव लगाने की सलाह, जानिए IT पर उनकी राय

तेजी के बाजार में अत्यधिक आकर्षक मूल्यांकन मल्टिपल्स वाली कंपनियों की पहचान करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के शैलेन्द्र कुमार का कहना है कि अभी लार्जकैप शेयरों के भाव बेहतर नज आ रहे हैं

अपडेटेड Apr 27, 2024 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रक्षा और डिफेंस दोनों सेक्टरों की कंपनियों के व्यावसायिक प्रदर्शन में संरचनात्मक सुधार देखने को मिला। लेकिन शार्ट टर्म के नजरिए इनके विशेष रूप से रेलवे कंपनियों के वैल्यूएशन मल्टिपल्स महंगे दिख रहे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Daily Voice : नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज (Narnolia Financial Services) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर शैलेन्द्र कुमार ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "कुल मिलाकर देखें तो अब तक आए कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे हैं।" शैलेन्द्र ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों से पॉजिटिव सरप्राइज आया है। उनका मानना है कि कैपिटल मार्केट कंपनियां की BFSI के बड़े दायरे के अंदर एक महत्वपूर्ण कटेगरी बनती जा रही हैं।

    इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट कंपनियों में मजबूत ग्रोथ जारी रही। मीडिया कंपनियों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है। आईटी कंपनियां लगातार निराश करती रहीं हैं। उनकी ग्रोथ लगातार सुस्त बनी हुई है और अगले वित्तीय वर्ष में भी इनमें किसी सार्थक सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

    लार्जकैप शेयरों की कीमत बेहतर


    फंड मैनेजमेंट में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शैलेंद्र कुमार का कहना है कि तेजी के बाजार में अत्यधिक आकर्षक वैल्यूएशन मल्टिपल्स वाली कंपनियों की पहचान करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। अभी, लार्जकैप शेयरों की कीमत बेहतर है। वहीं, मिडकैप सेक्टर में केवल कैपिटल मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, रियल एस्टेट, मीडिया, बिजली उपकरण और एनर्जी जैसे बहुत ज्यादा ग्रोथ प्रदर्शित करने वाले सेक्टरों से कंपनियों को चुनने की सलाह दी जाती है

    आईटी में सुधार के संकेत नहीं

    इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट कंपनियों में मजबूत ग्रोथ जारी रही। मीडिया कंपनियों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है। आईटी कंपनियां लगातार निराश करती रहीं हैं। उनकी ग्रोथ लगातार सुस्त बनी हुई है और अगले वित्तीय वर्ष में भी इनमें किसी सार्थक सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

    वोडाफोन आइडिया के फंड जुटाने से इस टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ेगी पॉजिटिविटी

    टेलीकॉम सेक्टर पर बात करते हुए शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने पिछले 2-3 सालों से टेलीकॉम सेक्टर पर ओवरवेट रुख बनाए रखा है। सभी प्रमुख प्लेयर्स के लिए प्रति उपयोगकर्ता औसत रेवेन्यू (ARPU) में काफी सुधार हुआ है और पूंजीगत खर्च में नरमी बनी हुई है। वोडाफोन आइडिया के फंड जुटाने से इस सेक्टर में पॉजिटिविटी और बढ़ेगी।

    टेक्नोलॉजी शेयरों पर अंडरवेट नजरिया

    क्या मार्च तिमाही के आंकड़ों के बाद आपने टेक्नोलॉजी शेयरों पर अपना नजरिया बदल दिया है ? इसके जवाब में शैलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने 2022 से आईटी सेक्टर पर अंडरवेट सिफारिशें की हैं और अभी भी इस सेक्टर पर अंडरवेट बने हुए हैं । अभी  इस सेक्टर में ग्रोथ में तेजी के संकेत नहीं दिख रहे हैं। एक्जीक्यूशन में सुस्ती के साथ-साथ ऑर्डर बुक में कुछ कैंसिलेशन देखने को मिल सकता है। हम अपना रुख बदलने के लिए वैल्यूएशन मल्टिपल्स में नरमी की उम्मीद कर रहे हैं।

    Global market : मेगाकैप तकनीकी शेयरों में आई रैली के दम पर वॉल स्ट्रीट में दिखी रैली

    डिफेंस और रेलवे शेयरों के वैल्यूएशन महंगे

    डिफेंस और रेलवे सेक्टर पर बात करते हुए शैलेंद्र कुमार ने कहा कि रक्षा और डिफेंस दोनों सेक्टरों की कंपनियों के व्यावसायिक प्रदर्शन में संरचनात्मक सुधार देखने को मिला है। लेकिन शार्ट टर्म के नजरिए से इनके विशेष रूप से रेलवे कंपनियों के वैल्यूएशन मल्टिपल्स महंगे दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को डिफेंस और रेलवे शेयरों में खरीदारी से पहले करेक्शन का इंतजार करना चाहिए।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।