Trade setup for today : गिरावट में खरीदारी की रणनीति करेगी काम, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : 8 फरवरी को बैंकिंग और फाइनेंशियल्स, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। बीएसई सेंसेक्स 724 अंक या 1 फीसदी गिरकर 71,428 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 212.5 अंक गिरकर 21,718 पर आ गया। निफ्टी के शॉर्ट टर्म रुझान में कमजोरी आई है। इसमें शॉर्ट में कुछ और कमजोरी की उम्मीद की जा सकती है
Trade setup : वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.26 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा
Trade setup: आरबीआई नीति बैठक के उम्मीद के मुताबिक रहे नतीजों के बाद दलाल स्ट्रीट में सुस्ती लौट आई और इसने निफ्टी को 10-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 21,750) से नीचे खींच लिया। इस लेवल ने हाल के दिनों में सपोर्ट के रूप में काम किया था। आने वाले दिनों में निफ्टी पर कुछ और दबाव देखने को मिल सकता है। लेकिन निफ्टी के लिए 21,500 पर मजबूत सपोर्ट की उम्मीद है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहनै कि जब तक 21,500 का सपोर्ट बरकरार है निफ्टी में वापसी करने की संभावना बरकरार। निफ्टी 21,500-22,126 के रेंज में बना रह सकता है।
8 फरवरी को बैंकिंग और फाइनेंशियल्स, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। बीएसई सेंसेक्स 724 अंक या 1 फीसदी गिरकर 71,428 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 212.5 अंक गिरकर 21,718 पर आ गया। निफ्टी ने भारी वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा "पिछले 3-4 सत्रों से 21,970 के स्तर पर स्थिति 17 जनवरी के पिछले ओपनिंग डाउनसाइड गैप के बड़े ओवरहेड रजिस्टेंस के बार-बार परीक्षण के बाद तेजड़ियो ने अंततः हार मान ली और बाजार में गुरुवार को ऊपरी स्तर से गिरावट आई।"
उनका मानना है कि निफ्टी के शॉर्ट टर्म रुझान में कमजोरी आई है। इसमें शॉर्ट में कुछ और कमजोरी की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि बाजार नियर टर्म अपट्रेंड बरकरार है ऐसे में 21,550-21,500 के तत्काल सपोर्ट तक आने वाली और कमजोरी को खरीदारी के मौके के रूप में भुनाया जा सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,750 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,012 और 22,144 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,666 फिर 21,584 और 21,452 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 44,871 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 44,566 और 44,075 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 44,871 फिर 44,566 और 44,075 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.26 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.05 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
21,700 की स्ट्राइक पर 1.74 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 98.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। United Spirits, Dalmia Bharat, Havells India, PVR INOX और Shriram Finance saw जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
24 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 24 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें PI Industries, Power Grid Corporation of India, Alkem Laboratories, Apollo Hospitals Enterprise और Page Industries के नाम शामिल हैं।
48 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Delta Corp, Balrampur Chini Mills, Maruti Suzuki, Aditya Birla Capital और SAIL के नाम शामिल हैं।
81 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 81 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Chambal Fertilisers, Britannia Industries, Bajaj Finserv, HDFC Life Insurance Company और Nestle India के नाम शामिल हैं।
34 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 34 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Lupin, Cummins India, Trent, Indian Hotels और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 08 फरवरी 1 के स्तर पर ही बरकरार। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।