Trade setup:20 जून को कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में बाजार ने अच्छी वापसी की और लगातार दूसरे सत्र में बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। कल के कारोबार में सभी अहम सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 159 अंक चढ़कर 63328 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 61 अंक बढ़कर 18817 पर पहुंच गया था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी तेजी जारी रही। ये दोनों इंडेक्स कल करीब 0.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए थे। इसके साथ ही मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही थी।
