Trade setup: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच 15 मई को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स पांच महीने के उच्च स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। अधिकांश सेक्टरों में हुई खरीदारी के दम पर हफ्ते की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। बीएसई सेंसेक्स 318 अंक बढ़कर 62346 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक उछलकर 18399 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाते हुए एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। दिग्गजों को साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे।
