Trade setup: 30 मई को बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त देखने को मिली। निफ्टी कल के कारोबार में साढ़े पांच महीने के हाई पर बंद हुआ था। चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई खरीदारी से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था। बीएसई सेंसेक्स 123 अंक उछलकर 62969 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35 अंक चढ़कर 18634 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली स्केल पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था। ये बायर्स और सेलर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है। कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.25 और 0.22 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे।
