बेंचमार्क इंडेक्स के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद निफ्टी मिडकैप 100 रिकॉर्ड हाई पर, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14 दिसंबर, 2022 के अपने 52-वीक हाई से अभी भी 0.6 फीसदी दूर है। इस इंडेक्स ने 17 जनवरी, 2022 को 11980.75 का अपना ऑलटाइम हाई हिट किया था। एनालिस्ट्स का कहना है कि उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश करने के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 8:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडकैप के गेनरों पर नजर डालें तो 28 मार्च से अब तक अदाणी पावर ने 48 फीसदी, बंधन बैंक ने 41 फीसदी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 40 फीसदी, एस्ट्रल लिमिटेड ने 38 फीसदी और गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 35 फीसदी की छलांग लगाई है

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने मंगलवार को कमजोर प्रदर्शन किया। वहीं, मिडकैप सेगमेंट में जोरदार तेजी देखने के मिली। निफ्टी मिडकैप 100 के इंडेक्स आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचता दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने मंगलवार को 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 33695 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को हिट किया। जबकि सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सिर्फ 0.1 फीसदी की तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में लगातार 7 कारोबारी सत्रों तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 3.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

28 मार्च से अब तक निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 14.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14 दिसंबर, 2022 के अपने 52-वीक हाई से अभी भी 0.6 फीसदी दूर है। इस इंडेक्स ने 17 जनवरी, 2022 को 11980.75 का अपना ऑलटाइम हाई हिट किया था। एनालिस्ट्स का कहना है कि उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश करने के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।


बाजार जानकारों का कहना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के हालिया आउटपरफॉर्मेंस के लिए कई कारक को जिम्मेदार हैं। मांग में बढ़त की उम्मीद, अच्छा वैल्यूएशन और मार्च तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जोश की अहम वजह हैं। इसके अलावा कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, महंगाई में गिरावट और आरबीआई की तरफ से ग्रोथ अनुमान में बढ़त से भी छोटे-मझोले शेयरों में तेजी आई है।

एक्सपर्ट की राय

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि बाजार की हालिया रैली को घरेलू आर्थिक विकास के मजबूत आंकडों, सामान्य मॉनसून, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से सपोर्ट मिल रहा। इनके चलते आगे कंपनियों के मार्जिन में बढ़त देखने को मिल सकती है। वैल्यूएशन के नजरिए से देखें निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स वर्तमान में अपने लॉन्ग टर्म एवरेज के स्तर पर दिख रहा है जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा है।

इसके अलावा, आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोकने के फैसले को बाजार ने खुश कर दिया है। हाल के दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने फिर से खरीदारी शुरू कर दी है। इससे भी बाजार में तेजी आई है। एफआईआई के रुख में इस बदलाव से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को भी फायदा हुआ है।

Market outlook: लगातार चौथे दिन दिखी बढ़त, जानिए 31 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

विनोद नायर ने आगे कहा कि घरेलू शेयर बाजार में 1.5 साल के लंबे कंसोलीडेशन के बाद खुदरा और विदेशी निवेशकों की तरफ से एक बार फिर से अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा है। इससे मिडकैप शेयरों को भी सपोर्ट मिला है।

अदाणी पावर ने दिया 48 फीसदी रिटर्न

मिडकैप के गेनरों पर नजर डालें तो 28 मार्च से अब तक अदाणी पावर ने 48 फीसदी, बंधन बैंक ने 41 फीसदी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 40 फीसदी, एस्ट्रल लिमिटेड ने 38 फीसदी और गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 35 फीसदी की छलांग लगाई है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स और सीजी पावर और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में लगभग 32 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

10 कंपनियों ने दिया नकारात्मक रिटर्न

इस अवधि के दौरान केवल 10 कंपनियों ने नकारात्मक रिटर्न दिया। इनमें 1-12 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। इनमें ग्लैंड फार्मा, इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान जिंक, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, इंडियन बैंक, जिंदल स्टील एंड पावर, ऑयल इंडिया लिमिटेड और फेडरल बैंक लिमिटेड के नाम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।