Trade setup for today : निफ्टी 20000 की तरफ जाने के मूड में, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : बीएसई सेंसेक्स कल 261 अंक उछलकर 66,428 पर और निफ्टी 80 अंक चढ़कर 19812 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी जारी रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.35 फीसदी और 0.88 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 8:37 AM
Trade setup : 19700 की स्ट्राइक पर 86.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup : 17 अक्टूबर को बाजार पिछले चार कारोबारी सत्रों में पहली बार बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि यह 19500-19850 के दायरे में ही घूमता रहा। निफ्टी कल पिछले हफ्ते के हाई पर बंद हुआ। ऊपर की तरफ इसको 19850 पर बाधा का सामना करना पड़ा। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी इस बाधा को मजबूती के साथ पार कर लेता है और इस निशान से ऊपर बंद होता है तो यह 19000-20000 के जोन की ओर बढ़ सकता है। लेकिन इसके लिए 19750-19700 के स्तर पर मिल रहा तत्काल सपोर्ट भी कायम रहने की जरूरत है।

बीएसई सेंसेक्स कल 261 अंक उछलकर 66,428 पर और निफ्टी 80 अंक चढ़कर 19812 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी जारी रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.35 फीसदी और 0.88 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19784 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19767 और 19738 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19841 फिर 19858 और 19886 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44349 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44289 और 44192 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44542 फिर 44602 और 44698 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 20000 की स्ट्राइक पर 97.05 कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

निफ्टी 500 के इन स्टॉक्स ने कम समय में दिया जोरदार रिटर्न, क्या आपने भी लगा रखा है दांव?

पुट ऑप्शन डेटा

19700 की स्ट्राइक पर 86.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 29.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

49 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 64 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Apollo Tyres, Can Fin Homes, Exide Industries, MRF और L&T Finance Holdings के नाम शामिल हैं।

30 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Havells India, L&T Technology Services, Mphasis, Dalmia Bharat और Bandhan Bank के नाम शामिल हैं।

70 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 70 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें HDFC Life Insurance Company, Oracle Financial, BHEL, Godrej Consumer Products और Delta Corp के नाम शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।