Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34364 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34136 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34808 फिर 35025 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16340 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16269 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16483 फिर 16555पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

6 मई को बाजार 1.6 फीसदी टूट कर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बाजार 4 कारोबारी दिनों में तीन दिन बिकवाली के दबाव में रहा। गौरतलब है कि ईद की छुट्टी की वजह से पिछला हफ्ता 4 कारोबारी दिनों का ही था। हर सेक्टर में दबाव देखने को मिला था। एडवांस डिक्लाइन रेशियो पर नजर डालें को 1 बढ़ने वाले शेयर पर 5 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 867 अंक गिरकर 54,836 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 271 अंको की गिरावट के साथ 16,411 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गज शेयरों की तरह ही स्मॉल और मिड कैप भी बिकवाली के दबाव में रहे थे। निफ्टी मिड कैप 1.8 फीसदी और स्मॉल कैप 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

शुक्रवार को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी जैसा कैंडल बनाया था। लेकिन वाकली स्केल पर एक बड़ा बियरिश कैंडल देखने को मिला था। बाजार जानकारों के मुताबित ये सुस्ती का एकदम साफ संकेत है।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि इस प्रक्रिया में निफ्टी ने 10 मार्च को दर्ज 16447 और 16418 के बीच स्थित बुलिश गैप को भार दिया। इसके सपोर्ट के रूप में काम करने का अंदाजा लगाया गया था। अब निफ्टी जब तक 16400 के नीचे बना रहता है इसमें कमजोरी की संभावना बनी रहेगी और नीचे की तरफ इसका अगला लक्ष्य 16,150 का होगा।


इस बीच इंडेक्स जब तक 16,484 -16,651 के बीच स्थित शुक्रवार के बियरिश गैप जोन के ऊपर मजबूत क्लोजिंग नहीं देता तब निफ्टी की कोई पुल बैक रैली 16,650 के आसपास पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ती नजर आएगी। बाजार में कमजोरी के साफ संकेत नजर आ रहे हैं। ऐसे में किसी उछाल में बिकवाली की सलाह होगी।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16340 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16269 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16483 फिर 16555पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 34364 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34136 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34808 फिर 35025 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 26.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 21.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18000 की स्ट्राइक पर 18.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

16500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16,400 पर भी 7.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

16000 की स्ट्राइक पर 41.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 35.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15500 की स्ट्राइक पर 23.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

16400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 4.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15500 पर 3.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16800 और फिर 16700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Honeywell Automation, Navin Fluorine International, SBI Cards और Payment Services, HDFC Bank, and Aarti Industries, के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

6 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,517.08 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,014.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

9 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

आज आने वाले नतीजे

आज यानी 9 मई 2022 को UPL, PVR, Godrej Agrovet, Infibeam Avenues, Dalmia Bharat, Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals, 3i Infotech, Aarti Drugs, BASF India, Borosil, Central Bank of India, CMS Info Systems, Craftsman Automation, Vedant Fashions, Suven Pharmaceuticals, VST Tillers Tractors, ISMT, Mold-Tek Packaging, Visaka Industries और Vishwaraj Sugar Industries के नतीजे आने वाले हैं।

12 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन के कारोबार में 12 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें एबीबी,कोलेगेट पॉमोलिव, गुजरात गैस, हनीवेल ऑटो, हीरो मोटो और पॉवर ग्रिड के नाम शामिल हैं।

73 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 73 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें कोफोर्ज, कैनफिन होम, जेके सीमेंट, यूबीएल और एबीकैपिटल के नाम शामिल हैं।

99 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 99 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें टोरेंट पावर, फेडरल बैंक,एस्ट्रॉल, कैन बैंक और टीवीएस मोटर के नाम शामिल हैं।

16 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 16 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ओएफएसएस, एचडीएफसीएएमसी, टेक महिंद्रा और एस्टकॉर्ट के नाम शामिल हैं।

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। ग्रोथ में सुस्ती की आशंकाओं से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। DOW FURURES आज 400 अंक से ज्यादा गिरा है। एशिया पर शुरुआती दबाव है। SGX NIFTY भी 220 अंक टूटा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंदल हुए थे। Dow में करीब 100 और Nasdaq में 173 अंकों की गिरावट दिखी थी। मंदी की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों का इक्विटी के बदले सुरक्षित बाजार की ओर पलायन देखने को मिल रहा है। S&P 500 में लगातार 5वें हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। S&P 500 में पिछले 1 दशक में इतने समय तक गिरावट नजर आई है। फेड रेट बढ़ने का इमर्जिंग बाजारों पर असर देखने को मिल रहा है। G-7 देश रूसी तेल आयात धीरे-धीरे कम करने पर सहमत हो गए हैं। इस बीच ब्रेंट का भाव 110 डॉलर के करीब बरकरार है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 3.13 फीसदी पर नजर आ रही है। डॉलर इंडेक्स 103.89 पर दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।