Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

22 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,461.72 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,602.35 करोड़ रुपए की खरीदारी की

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,100और फिर 17,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही

22 अप्रैल को बाजार में 2 दिनों की लगातार तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली थी। यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के ये संकेत देनें के बाद कि मई की पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी हो सकती है, ग्लोबल मार्केट दबाव में आ गए थे। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 221 अंक गिरकर 17,172 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 22 अप्रैल को डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था जो बाजार में कंमजोरी कायम रहने का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ वीकली स्केल पर लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाता दिखा।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी के बियरिश कैंडल बनाने के बावजूद इसने वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया जो निचले स्तरों पर मंदड़ियों की अनिर्णय की स्थिति को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 17200 के नीचे बंद होता है तो बाजर में मंदी और बढ़ती नजर आ सकती है। ऐसे में निफ्टी के लिए 17,149 के ऊपर टिके रहना बहुत अहम है। अगर ऐसा नहीं होता है तो निफ्टी हमें 16,978 की तरफ जाता दिख सकता है। चूंकि बाजार बिना किसी साफ दिशा संकेत के वोलेटाइल फेज में है ऐसे में जब तक थोड़ी स्थिरता न आए इंडेक्स पर दांव लगाने से बचें।

22 अप्रैल को दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला था। लेकिन मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में बेंच मार्क की तुलना में कम गिरावट हुई थी। Nifty midcap 0.94 फीसदी की और smallcap 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।


आशीष कचोलिया ने Q4 में इस रियल एस्टेट स्टॉक में की खरीदारी, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश?

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,109 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,046 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,275 फिर 17,378 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35831 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35618 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36419 फिर 36792 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 1.08 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,500 पर सबसे ज्यादा 56.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17,400 की स्ट्राइक पर 50.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18,000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 58.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17400 पर भी 26.4 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,900 और फिर 16,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 58.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16,000 पर सबसे ज्यादा 44.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 37.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 15.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 14.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16,700 पर 9.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,100और फिर 17,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Hindustan Unilever, Bata India, Ipca Laboratories, Power Grid Corporation of India और Infosys के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

22 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,461.72 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,602.35 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

आज आने वाले नतीजे

25 अप्रैल को Tatva Chintan Pharma Chem, Tata Investment Corporation, Century Textiles & Industries, Eveready Industries India, Gujarat Mineral Development Corporation, Mahindra CIE Automotive, Meghmani Finechem, Arihant Capital Markets, Artson Engineering, Automotive Stampings & Assemblies, Axita Cotton, Divyashakti, Maharashtra Scooters, Snowman Logistics, Steel Exchange India, Sylph Technologies, Triveni Enterprises और VTM के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।