Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,577 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,306 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,047 फिर 36,248 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 8:53 AM
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,259 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,194 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,367 फिर 17,410 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
यूक्रेन-रशिया शांति वार्ता में हुई कुछ प्रगति के साथ पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में लगातार दूसरे दिन खरीदारी देखनो को मिली। 29 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार करीब 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। कल के कारोबार में एचडीएफसी ट्विन सहित कुछ बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक, आईटी और फार्मा में अच्छी तेजी देखने को मिली जिससे बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला।
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
BSE Sensex कल 350 अंकों की बढ़त के साथ 57,944 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 103 अंकों की तेजी के साथ 17,325 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक छोटे आकार की बुलिश कैंडल बनाया जो हैंगिंग मैन पैटर्न फार्मेशन से मिलता है। HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि आमतौर पर ये पैटर्न रेंज में होने वाले कारोबार के बीच बाद में आने वाली तेजी (फॉलो -थ्रू अपमूव) की और संकेत करता है। वर्तमान में निफ्टी 6-7 कारोबारी सत्रों के 17,450 के आसपास के रेंज से ब्रेक आउट की कोशिश में नजर आ रहा है। ये एक अच्छा संकेत है, ऐसे में हमें साइडेवेज रेंज मूवमेंट से एक ब्रेक आउट आने के बाद शॉर्प अपमूव देखने को मिल सकता है।
नागराज शेट्टी का कहना है कि का आगे कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। 17,500 के ऊपर की कोई टिकाऊ तेजी निफ्टी को नियर टर्म में ऊपर की तरफ 17,800-18,000 की तरफ ले जा सकती है। निफ्टी के लिए 17,250 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,259 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,194 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,367 फिर 17,410 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,577 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,306 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 36,047 फिर 36,248 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में NIKKEI की कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। लेकिन SGX NIFTY में 150 अंकों की मजबूती दिख रही है। उधर अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे। DOW और S&P 500 में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज हुई थी हालांकि आज DOW FUTURES 55 अंक नीचे दिख रहा है।
रूस-यूक्रेन में सुलह की बढ़ी उम्मीद
तुर्की में हुई बातचीत के बाद रूस-यूक्रेन में सुलह की उम्मीद बढ़ी है। रूस राजधानी कीव में सैन्य कार्रवाई घटाने को तैयार है ,यूक्रेन ने भी किसी मिलिटरी एलायंस में शामिल नहीं होने का प्रस्ताव दिया है।
फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े हैं। दोनों 80 पैसे महंगा हुए है। 9 दिनों में 8वीं बार इनके भाव बढ़े हैं। उधर क्रूड कीमतों में नरमी है। यूक्रेन-रूस के बीच सकारात्मक बातचीत से सपोर्ट मिला है।
आज से खुल रहा है ONGC का OFS
आज से ONGC का ऑफर फॉर सेल खुल रहा है। सरकार 1.5% हिस्सेदारी बेच रही है। इसका फ्लोर प्राइस 7% डिस्काउंट के साथ 159 रुपये प्रति शेयर है। OFS में 9.43 करोड़ शेयर बिकेंगे।
TATA COFFEE का TATA CONSUMER में मर्जर होगा
TATA COFFEE के ज्यादातर कारोबार का Tata Consumer में मर्जर होगा।Tata Coffee के शेयरहोल्डर्स को मौजूदा 10 शेयर पर Tata Consumer के 3 शेयर मिलेंगे, Tata Coffee बंद की जाएगी।
FII और DII आंकड़े
29 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 35 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1713 करोड़ रुपए की खरीदारी की। F&O में FII के एक्शन की बात करें तो 29 मार्च को Index Futures में FII 680 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, Index Options में 3533 करोड़ रुपए की खऱीदारी की। जबकि Stock Futures में इन्होंने 1506 करोड़ रुपए के बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
30 मार्च को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Vodafone Idea, PVR और Sun TV Network के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।