Market cues : बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ और मजबूत होने के संकेत, 23850-23600 तक गिर सकता है निफ्टी
Trade setup for today :अगर निफ्टी बुधवार के निचले स्तर यानी 24,026 से नीचे गिरता है,तो फिर इसमें 23,850 और फिर 23,600 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि,अगर इंडेक्स में रिकवरी आती है,तो 24,200 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,लेकिन इस रिकवरी के टिके रहने पर संदेह है
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 19 अगस्त को गिरकर 0.81 हो गया। मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है और कई सेशन से 12 के लेवल से भी नीचे टिका हुआ है
Trade setup for today : 19 अगस्त को निफ्टी में 0.30 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद है। कल लगातात सातवें सेशन में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। पिछले लगातार सात दिनों की इस गिरावट में निफ्टी कुल 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं,मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी बाजार पर मंदड़ियों की बढ़ती पकड़ के संकेत दिए। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी बुधवार के निचले स्तर यानी 24,026 से नीचे गिरता है,तो फिर इसमें 23,850 और फिर 23,600 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि,अगर इंडेक्स में रिकवरी आती है,तो 24,200 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,लेकिन इस रिकवरी के टिके रहने पर संदेह है। ऊपर जाने के लिए इंडेक्स का 24,200 के ऊपर टिकना जरूरी है। ऐसा होने तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (24,078) के लिए अहम लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,036, 24,001 और 23,945
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,148, 24,183 और 24,239
स्पेशल फॉर्मेशन : डेली चार्ट पर निफ्टी ने छोटी अपर और लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाई,जो थोड़े उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी आने का संकेत है। अगस्त के स्विंग हाई के बाद से इंडेक्स मोटे तौर पर लोअर-हाई,लोअर-लो पैटर्न में ही चल रहा है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। इस बीच,RSI और गिरकर 42.22 पर आ गया। जबकि MACD ज़ीरो लाइन की ओर गिर गया। इसका बेयरिश हिस्टोग्राम बार लगातार पांचवें सेशन में बढ़ा,जो बेयरिश मोमेंटम के बढ़ने का संकेत है।
बैंक निफ्टी (57,240) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,335, 57,419 और 57,555
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,064, 56,980 और 56,844
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,367, 57,685
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 57,135, 56,870
स्पेशल फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी ने डेली टाइमफ्रेम पर डोजि जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया,जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति को दिखाता है। दूसरे हाफ में आई रिकवरी से बैंकिंग इंडेक्स को 50-डे EMA के ऊपर वापस आने में मदद मिली। इसके चलते इंडेक्स अपने मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा। हालांकि,इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड करता रहा,जो निकट भविष्य में सावधानी बरते जाने का संकेत है।
लगातार नेगेटिव क्रॉसओवर के बीच RSI गिरकर 47.1 पर आ गया। जबकि MACD भी धीरे-धीरे ज़ीरो लाइन की ओर नीचे खिसक गया। साथ ही,लगातार पांचवें सेशन में रेड हिस्टोग्राम बार और बड़ा हो गया,जो मंदी के बढ़ते मोमेंटम का संकेत है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ है और कई सेशन से 12 के लेवल से भी नीचे टिका हुआ है। बुधवार को इसमें 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 11.32 पर आ गया,जो बताता है कि निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव कम रहने की उम्मीद है और बाजार का माहौल अपेक्षाकृत शांत है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 19 अगस्त को गिरकर 0.81 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.93 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक,मणप्पुरम फाइनेंस,सेल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: भारतीय जीवन बीमा निगम
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।