Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन खबरों पर रहे नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
नए साल के पहले कारोबारी सत्र पर ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले हैं। SGX NIFTY पर मामूली दबाव है। लेकिन DOW FUTURES में 170 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है।
निफ्टी के चार्ट पर नजर डालें तो इसके लिए 17261.46 और 17168.83 पर अहम सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 17423.77 पर 17493.43 रजिस्टेंस है।
SGX Nifty से मिल रहे निगेटिव संकेत के बीच भारतीय बाजारों के कंजोरी के साथ खुलने की उम्मीद है। SGX Nifty में 21 अंको की कमजोरी देखने को मिल रही है। 31 दिसंबर को BSE Sensex 459.50 अंक चढ़कर 58253.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 17354 के स्तर पर बंद हुआ था। ये 13 दिसंबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग रही थी। इसके साथ ही निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था।
निफ्टी के चार्ट पर नजर डालें तो इसके लिए 17261.46 और 17168.83 पर अहम सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 17423.77 पर 17493.43 रजिस्टेंस है।
यहां आपको कुछ ऐसे फैक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
नए साल के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले
नए साल के पहले कारोबारी सत्र पर ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले हैं। SGX NIFTY पर मामूली दबाव है। लेकिन DOW FUTURES में 170 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। एशिया में आज जापान का बाजार बंद है।
साल के आखिरी दिन US मार्केट गिरावट पर बंद हुए हैं। शुक्रवार को Dow में 60 अंक की गिरावट रही थी। टेक शेयरों में दबाव से Nasdaq भी करीब 0.6% फिसला था। Dow और S&P 500 लगातार 5वें महीने बढ़त पर बंद हुए थे। Nasdaq लगातार 6वें महीने चढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिला था। ब्रेंट 2% गिरा था। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.51% पर पहुंच गई है। कोविड मामले बढ़ने के बावजूद US फ्यूचर्स बढ़त पर नजर आ रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ने से अनिश्चितता कायम है। ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने से फेस्टिव में कई फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।
आज से 15-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन
कोरोना की तीसरी लहर तेज हो गई है। इस बीच आज से 15-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। कल दिल्ली में 3,194 केस सामने आए थे। वहीं, कल मुंबई में 8,063 नए कोरोना केस आए। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले 1000 के पार चले गए हैं।
निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 17407-17473 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17516-17563 है। इसका पहला बेस जोन 17288-17253 है। वहीं, बड़ा बेस जोन 17204-17169 है। शुक्रवार को 17410 का लक्ष्य हासिल हुआ है। क्लोजिंग में भी लॉन्ग रहने को कहा था। सभी डाटा अच्छे दिख रहे हैं। FIIs के आंकड़े भी अच्छे हैं। पुट राइटर्स में भरोसा भी ज्यादा है। ऐसे में लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की हर गिरावट को भी खरीदें। पहला लक्ष्य 17500-516 और फिर 17563 देखने को मिल सकता है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक पर क्यो हो रणनीति इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 35610-35730 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 35870-35980 है। इसका बेस जोन 35374-35251 और बड़ा बेस जोन 35153-35020 है। 9 सत्रों के बाद 200 DEMA को निकाला है। अब अगर 37730 निकला तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। 37730 पर 20 DEMA है। ये निकला तो छोटी अवधि का बेस बनेगा। ऐसे में लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की हर गिरावट को भी खरीदें। 35730 निकला तो बड़ी तेजी संभव है।
TATA MOTORS की बिक्री बढ़ी, MARUTI की घटी
दिसंबर में ऑटो बिक्री के आंकड़े मिलेजुले रहे हैं। TATA MOTORS की घरेलू बिक्री में 24 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। लेकिन मारुति की बिक्री 4 फीसदी से ज्यादा घटी है। M&M ने 11 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बेचीं है। हालांकि ट्रैकर बिक्री में 19 फीसदी की कमी आई है। दिसंबर में EICHER MOTORS की बिक्री अच्छी रही है। ROYAL ENFIELD के सेल्स में 7 की बढ़ोतरी रही है। लेकिन HERO MOTO के सेल्स में करीब 12 फीसदी की गिरावट रही है। ESCORTS की बिक्री भी कमजोर रही है। इसकी बिक्री में 39 फीसदी की कमी आी है।
दिसंबर में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रही GST वसूली
दिसंबर में लगातार छठे महीने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक GST वसूली हुई है। दिसंबर 2021 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,29,780 करोड़ रुपये रहा है। जो नवंबर के जीएसटी कलेक्शन से थोड़ा कम रहा है। बता दें कि नवंबर में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1.31 लाख करोड़ रुपये पर रहा था जो जीएसटी लागू होने के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा था। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में आए अपने एक बयान में कहा है कि इस महीने नवंबर 2021 में जनरेट हुए ई-वे बिल में 17 फीसदी के गिरावट के बावजूद जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये के पास रहा है। नवंबर 2021 में 6.1 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए थे जबकि अक्टूबर 2021 में 7.4 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए थे। इस बयान में आगे कहा गया है कि टैक्स अनुपालन में सुधार और केंद्र के साथ-साथ राज्यों के कर अधिकारियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते दिसंबर महीने में करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला है।
FII और DII आंकड़े
31 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 575.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,165.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की।